Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, 12 नए मरीज मिले, प्रशासन हाई अलर्ट पर

Follow on Google News
छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, 12 नए मरीज मिले, प्रशासन हाई अलर्ट पर
छत्तीसगढ़ में गुरुवार को कोरोना के 12 नए मरीज सामने आए। रायपुर से 6, बिलासपुर से 4 और दुर्ग से 2 संक्रमित मिले हैं। अच्छी बात यह रही कि 15 मरीज रिकवर भी हुए हैं। फिलहाल प्रदेश में कुल 87 कोरोना केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 45 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं जबकि 42 एक्टिव केस हैं।

ज्यादातर मरीज होम क्वारंटाइन में

डॉक्टरों के मुताबिक, अधिकतर मरीज घर पर ही आइसोलेशन में रहकर ठीक हो रहे हैं। इस वक्त 35 मरीज होम क्वारैंटाइन में हैं। हालांकि 6 मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत पड़ी है और रायपुर में एक मरीज की हालत गंभीर होने पर ICU में भर्ती किया गया है।

प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता, मॉकड्रिल और ट्रेनिंग शुरू

बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। शासकीय अस्पतालों और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में मेडिकल स्टाफ को सैंपल कलेक्शन से लेकर इलाज तक की विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉकड्रिल भी कराई जा रही है। टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल स्टाफ को पूरी तैयारी में लगाया गया है।

6 मई को सामने आए थे सबसे ज्यादा मरीज

पिछले चार दिनों में कुल 25 केस सामने आए हैं। इस महीने का सबसे बड़ा उछाल 6 मई को देखने को मिला, जब रायपुर में 11, बिलासपुर में 5 और बालोद में 1 मरीज मिला। एक ही दिन में कुल 17 नए केस सामने आए थे। नया वैरिएंट सामने आने के बाद यह एक दिन में सबसे बड़ा आंकड़ा था।

6 जिलों तक पहुंचा संक्रमण

अब तक प्रदेश के 6 जिलों में संक्रमण फैल चुका है। इनमें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बालोद, बस्तर और बेमेतरा शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग पूरी निगरानी में है ताकि संक्रमण को अन्य जिलों में फैलने से रोका जा सके।

डॉक्टरों की सलाह : हाई रिस्क पेशेंट रहें सावधान

मेकाहारा के डॉ. आर. के. पांडा के मुताबिक, जिन मरीजों को पहले से गंभीर बीमारियां हैं जैसे डायबिटीज, हार्ट डिजीज या जो चेन स्मोकर हैं, उनके लिए नया वैरिएंट ज्यादा खतरनाक हो सकता है। ऐसे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

देशभर में अब तक 77 मौतें, लेकिन खतरा कम

अगर पूरे देश की बात करें तो अब तक 7 हजार 154 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 6 हजार 861 मरीज रिकवर हो चुके हैं। 77 लोगों की मौत हो चुकी है। विशेषज्ञों का कहना है कि नया JN.1 वैरिएंट पहले की तुलना में कम घातक है। इसकी फैटेलिटी रेट केवल 2% है। देश के 9 राज्यों को छोड़कर बाकी हिस्सों में यह वैरिएंट फैल चुका है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts