CG News : दीपक बैज ने कहा- झीरम हमले की जांच प्रभावित कर रही भाजपा

झीरम घाटी हमले की 13वीं बरसी पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पर जांच प्रभावित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब कई बड़े नक्सली नेता आत्मसमर्पण कर चुके हैं तो सरकार को उनसे पूछताछ कर पूरे मामले पर खुलासा करना चाहिए।
दीपक बैज ने कहा- झीरम हमले की जांच प्रभावित कर रही भाजपा

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने झीरम घाटी हमले की 13वीं बरसी पर भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं चाहती और जांच प्रक्रिया को प्रभावित किया जा रहा है। बैज ने सोमवार को सूरजपुर में पत्रकारों से कहा कि झीरम हमले से जुड़े कई बड़े नक्सली नेता अब आत्मसमर्पण कर चुके हैं, ऐसे में सरकार को उनसे पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा करना चाहिए।

वास्तविक जिम्मेदारों की जानकारी आ सकती है सामने

बैज ने कहा कि यदि पूछताछ की प्रक्रिया सार्वजनिक की जाए तो हमले के वास्तविक जिम्मेदारों की जानकारी सामने आ सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के कुछ नेता इस घटना से जुड़े होने के कारण जांच को प्रभावित कर रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झीरम हमले में जान गंवाने वाले नेताओं और पीड़ित परिवारों को आज तक न्याय नहीं मिल सका है तथा कांग्रेस लगातार निष्पक्ष जांच की मांग करती रही है। श्री बैज ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा तैयार जांच रिपोर्ट कांग्रेस को उपलब्ध नहीं कराई गई।

ये भी पढ़ें: पुलिसकर्मियों पर हमला केस : महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा को कोर्ट ने दोषी माना, पांच जून को होगी सजा

सच्चाई सामने आने से रोकने का प्रयास

बैज ने आरोप लगाया कि मामले की सच्चाई सामने आने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि 25 मई 2013 को बस्तर क्षेत्र के दरभा स्थित झीरम घाटी में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया था। इस हमले में कांग्रेस नेताओं, सुरक्षाकर्मियों और अन्य लोगों सहित कुल 33 लोगों की मौत हुई थी। घटना को देश के सबसे बड़े नक्सली हमलों में गिना जाता है। 

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

Latest Posts