Chhattisgarh Board Result :कल 2:30 बजे 10वीं-12वीं के नतीजे होंगे जारी, शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान

छत्तीसगढ़ के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे कल यानी 29 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे। लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह बड़ी खबर है।
माध्यमिक शिक्षा मंडल के अनुसार, हाई स्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) दोनों के परिणाम एक साथ जारी किए जाएंगे। रिजल्ट कल दोपहर 2:30 बजे औपचारिक रूप से घोषित होगा। इसके बाद छात्र अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे।
शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है।
मेहनत और अनुशासन का फल
शिक्षा मंत्री ने छात्रों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि यह सिर्फ नंबर नहीं हैं, बल्कि वर्षों की मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने यह भी कहा कि इस सफलता में माता-पिता और शिक्षकों का भी बड़ा योगदान है।
छात्रों के लिए खास संदेश
रिजल्ट से पहले मंत्री ने विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि परिणाम को सकारात्मक सोच के साथ स्वीकार करें। आत्मविश्वास बनाए रखें। आगे के भविष्य पर ध्यान दें। मंत्री के अनुसार, हर रिजल्ट एक नई शुरुआत का मौका होता है और हर छात्र में आगे बढ़ने की क्षमता होती है।











