Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छतरपुर : ट्रक से टकराकर पलटी यात्रियों से भरी बस, एक छात्र की मौत, 20 घायल; बागेश्वर धाम के पास हुआ हादसा

Follow on Google News
छतरपुर : ट्रक से टकराकर पलटी यात्रियों से भरी बस, एक छात्र की मौत, 20 घायल; बागेश्वर धाम के पास हुआ हादसा
छतरपुर। जिले में एक ट्रक से टकराने के बाद बस पलट गई, जिससे रीवा सैनिक स्कूल के 13 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। जबकि लगभग 20 अन्य लोग घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर है, जिन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है। यह घटना सोमवार आधी रात के बाद जिला मुख्यालय से 24 किलोमीटर दूर बागेश्वर धाम तिराहे पर हुई। बस रीवा से ग्वालियर जा रही थी, तभी एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।

तीन की हालत गंभीर

उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) सलिल शर्मा ने बताया कि टक्कर के बाद बस पलट गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि रीवा में सैनिक स्कूल का एक छात्र और लगभग 20 अन्य लोग दुर्घटना में घायल हो गए। जिला अस्पताल के डॉ. रोशन द्विवेदी ने बताया कि पीड़ितों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां लड़के को मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि तीन अन्य लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें आगे के इलाज के लिए ग्वालियर के एक अस्पताल में रेफर किया गया है।

खिड़कियां तोड़कर लोगों को निकाला

पुलिस के अनुसार, लड़का दिवाली के त्यौहार के लिए अपने पैतृक स्थान लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शी रामेश्वर पटेल ने मीडिया को बताया कि वह बागेश्वर धाम से अपने एक दोस्त के साथ जा रहा था, तभी उसने देखा कि ट्रक का टायर फट गया। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक ने पहियों पर से नियंत्रण खो दिया और वाहन बस से जा टकराया। पटेल ने घटना की जानकारी एसडीओपी को दी। पटेल ने बताया कि उन्होंने अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर बस की खिड़कियां तोड़कर 25 से 30 लोगों को बाहर निकाला।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts