Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

चेन्नई एयरपोर्ट पर बड़ा खतरा, लैंडिंग के वक्त प्लेन पर लेजर बीम चमकी, पायलट घबरा गया

Follow on Google News
चेन्नई एयरपोर्ट पर बड़ा खतरा, लैंडिंग के वक्त प्लेन पर लेजर बीम चमकी, पायलट घबरा गया
तमिलनाडु के चेन्नई एयरपोर्ट पर एक खतरनाक घटना हुई। दुबई से 326 यात्रियों को लेकर आ रही फ्लाइट जब रात में लैंड करने वाली थी, तभी उसके कॉकपिट पर हरे रंग की लेजर बीम चमकती नजर आई।

पायलट ने तुरंत दी जानकारी

पायलट ने जैसे ही लेजर बीम देखी, उसने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को इसकी जानकारी दी। यह बीम एयरपोर्ट के पास किसी जगह से चमकाई गई थी। देखें VIDEO... घटना की सूचना मिलते ही गिंडी और सेंट थॉमस पुलिस को भी अलर्ट किया गया। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि लेजर पॉइंटर किसने और कहां से चलाया।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

ऐसा ही एक मामला जनवरी 2023 में कोलकाता एयरपोर्ट पर सामने आया था। तब बेंगलुरु से कोलकाता आ रही इंडिगो फ्लाइट के पायलट की आंखों पर लेजर बीम पड़ी थी। यह घटना लैंडिंग से कुछ समय पहले हुई थी, जिससे पायलट घबरा गया था।

पायलट के लिए हो सकता है जानलेवा

लेजर बीम सीधे पायलट की आंखों पर पड़ने से कुछ समय के लिए उनकी दृष्टि पर असर पड़ता है। ऐसा होने पर बड़ा हादसा हो सकता है क्योंकि लैंडिंग के समय पायलट का पूरा ध्यान जरूरी होता है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts