Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर : बीएड में एडमिशन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, 20 छात्रों के साथ हुई धोखाधड़ी, देखें VIDEO

Follow on Google News
इंदौर : बीएड में एडमिशन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, 20 छात्रों के साथ हुई धोखाधड़ी, देखें VIDEO
इंदौर। बीएड में एडमिशन दिलाने के नाम पर छात्रों के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी की खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं आरोपी के पुराने मामले भी निकाले जा रहे हैं कि उन्होंने छात्रों को किस प्रकार से अपना निशाना बनाया है।

आरोपी की तलाश जारी

एसीपी देवेंद्र धुर्वे ने बताया कि भंवरकुआं थाने पर सोमवार को कुछ छात्रों द्वारा यह शिकायत दर्ज कराई की अरिहंत कॉलेज में बीएड में एडमिशन दिलाने के नाम पर आरोपी द्वारा छात्रों से लाखों रुपए की धोखाधड़ी की है। वहीं छात्रों का बयान के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी ने इससे पहले बीएड में एडमिशन के नाम पर कितने लोगों के साथ ठगी की है।

दो लाख की धोखाधड़ी

आरोपी अंतिम पिता क्षगन लाल निवासी देवास द्वारा प्रत्येक बच्चे से 18 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है। अंतिम ने अरिहंत कॉलेज में बीएड में एडमिशन दिलाने के नाम पर पहले छात्रों से पैसे ले लिए और जब उनका एडमिशन नहीं हो पाया तो अंतिम फरार हो गया। वहीं छात्रों की शिकायत के बाद आरोपी अंतिम की तलाश की जा रही है। लगभग 2 लाख रुपए की धोखाधड़ी का प्रकरण पंजीबद हुआ है, लेकिन पुलिस की माने तो यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।

इस मामले में हो सकते हैं बड़े खुलासे

पुलिस इस पूरे ही मामले को गंभीरता से जांच कर रही है, क्योंकि इस प्रकार के एडमिशन के नाम पर धोखाधड़ी के कई मामले शहर सहित प्रदेश अन्य जिलों में भी पहले मिले हैं। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है और इस मामले में जल्द बड़े खुलासे की भी बात सामने आ रही है। https://twitter.com/psamachar1/status/1709158965555204432?s=20 (इनपुट – हेमंत नागले) ये भी पढ़ें - इंदौर : चचेरे भाई पर किया लाठियों से हमला, फरियादी ने कहा- चाकू मारा, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट में… मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts