ChatGPT का नया ट्रेंड:अपनी पर्सनैलिटी की Caricature बनाना है, लेकिन तरीका नहीं पता? यहां जानिए

सोशल मीडिया पर ChatGPT Caricature ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्रेंड में लोग AI की मदद से अपनी कार्टून जैसी पर्सनल तस्वीर बनवा रहे हैं।
Follow on Google News
अपनी पर्सनैलिटी की Caricature बनाना है, लेकिन तरीका नहीं पता? यहां जानिए
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई नया ट्रेंड देखने को मिलता है। लेकिन कुछ ट्रेंड ऐसे होते हैं जो लोगों को इसलिए पसंद आते हैं क्योंकि वे सीधे उनकी पर्सनैलिटी से जुड़े होते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही AI ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें लोग ChatGPT की मदद से अपनी Caricature यानी कार्टून जैसी मजेदार तस्वीर बनवा रहे हैं।

    Uploaded media

    खास बात यह है कि यह सिर्फ एक साधारण कार्टून नहीं होता, बल्कि आपकी बातचीत, रुचियों और काम के आधार पर तैयार की गई पर्सनल इमेज होती है। यही वजह है कि यह ट्रेंड Instagram और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी लोकप्रिय हो चुका है।

    क्या है इस ट्रेंड की खासियत?

    इस ट्रेंड की सबसे बड़ी खासियत इसका पर्सनल टच है। ChatGPT का Memory फीचर आपकी पिछली बातचीत से जुड़ी जानकारी को समझता है। जैसे आपकी हॉबी क्या है, आप किस फील्ड में काम करते हैं, आपकी आदतें कैसी हैं आदि।

    Uploaded media

    इसी जानकारी के आधार पर AI एक ऐसी Caricature तैयार करता है, जो आपके व्यक्तित्व से मेल खाती है। किसी की तस्वीर में किताबें दिखती हैं, तो किसी के बैकग्राउंड में कैमरा, लैपटॉप या ऑफिस का माहौल नजर आता है। हर यूजर की तस्वीर अलग और यूनिक होती है।

    ChatGPT से अपनी Caricature कैसे बनाएं?

    अगर आप भी इस ट्रेंड का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें-

    स्टेप 1: ऐप या वेबसाइट खोलें

    सबसे पहले ChatGPT की ऐप या वेबसाइट खोलें। अगर आप फ्री यूजर हैं, तो इमेज जनरेट होने में थोड़ा समय लग सकता है।

    स्टेप 2: नया चैट शुरू करें

    अब एक नया चैट खोलें और यह प्रॉम्प्ट लिखें:
    Create a caricature of me and my job based on everything you know about me.

    स्टेप 3: अपनी फोटो अपलोड करें

    इसके बाद आपसे आपकी फोटो अपलोड करने को कहा जा सकता है। कोशिश करें कि साफ और स्पष्ट सेल्फी अपलोड करें। चेहरा साफ दिखना जरूरी है, ताकि AI आपके चेहरे की खास बातें जैसे हेयर स्टाइल, दाढ़ी, चश्मा या एक्सप्रेशन को सही तरीके से समझ सके।

    स्टेप 4: पर्सनल डिटेल्स का इस्तेमाल

    ChatGPT आपकी पुरानी बातचीत और जानकारी के आधार पर बैकग्राउंड, स्टाइल और एक्सप्रेशन तय करता है। इसी वजह से हर तस्वीर में अलग अंदाज देखने को मिलता है।

    Caricature के अलावा ये प्रॉम्प्ट भी करें ट्राई

    अगर आप कुछ और क्रिएटिव करना चाहते हैं, तो इन प्रॉम्प्ट्स को भी आजमा सकते हैं:

    1. Inside My Brain

    Generate a hyper-detailed photograph of what you imagine my desk looks like right now. Fill it with clues about my job and my bad habits.
    इससे AI आपकी नौकरी और आदतों के हिसाब से एक काल्पनिक डेस्क की तस्वीर तैयार करेगा।

    2. Future Predictor

    Create a retro-futuristic 1950s magazine cover illustration predicting what my life will look like in the year 2050.
    इस प्रॉम्प्ट से आपको एक पुरानी मैगजीन कवर स्टाइल में भविष्य की झलक देखने को मिलेगी।

    3. Spirit Animal

    Create a hybrid creature that is my spirit animal, based on my job and lifestyle.
    इससे आपकी लाइफस्टाइल और काम के आधार पर एक अनोखा काल्पनिक जीव तैयार किया जाएगा।

    Uploaded media

    क्यों पसंद आ रहा है यह ट्रेंड?

    लोगों को यह ट्रेंड इसलिए अच्छा लग रहा है क्योंकि इसमें मजाक के साथ-साथ अपनी पहचान की झलक भी मिलती है। यह सिर्फ एक फोटो नहीं, बल्कि आपकी डिजिटल पहचान का एक क्रिएटिव रूप होता है।
    AI की मदद से अब हर कोई अपनी अलग और खास इमेज बना सकता है। यही कारण है कि यह ट्रेंड तेजी से फैल रहा है और लोग इसे शेयर कर रहे हैं।
    अगर आप भी कुछ नया और मजेदार ट्राई करना चाहते हैं, तो अपनी Caricature बनवाकर इस ट्रेंड का हिस्सा जरूर बनें।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts