Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कटनी के आजाद चौक में दुकान में लगी भीषण आग, ऊपर रखे थे दो गैस सिलेंडर; 5 दमकल वाहनों ने पाया काबू

कटनी के आजाद चौक में शनिवार देर रात एक दुकान में भीषण आग लग गई। दुकान के ऊपर मकान में दो गैस सिलेंडर रखे थे। पांच दमकल वाहनों ने आग पर काबू पाया।
कटनी के आजाद चौक में दुकान में लगी भीषण आग, ऊपर रखे थे दो गैस सिलेंडर; 5 दमकल वाहनों ने पाया काबू
कटनी के आजाद चौक में दुकान में लगी भीषण आग

कटनी के व्यस्त आजाद चौक इलाके में शनिवार देर रात एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दुकान के ठीक ऊपर बने मकान में दो गैस सिलेंडर रखे हुए थे। ऐसे में आग फैलने पर बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलते ही पांच दमकल वाहनों के साथ पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

जानकारी के मुताबिक, कटनी के आजाद चौक स्थित मनु गेडा के मकान में संचालित दुकान में शनिवार देर रात आग लगी। दुकान में बड़ी मात्रा में ऑयल पेंट रखा हुआ था। ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैलने लगी। वहीं, दुकान के ठीक ऊपर मकान में दो गैस सिलेंडर रखे थे। अगर आग की लपटें सिलेंडरों तक पहुंच जातीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

दुकान से आग की लपटें और धुआं उठता देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग की गंभीरता को देखते हुए पांच दमकल वाहनों की मदद ली गई। दमकलकर्मियों ने लगातार पानी की बौछार कर आग को फैलने से रोका और काफी मशक्कत के बाद उस पर पूरी तरह काबू पा लिया।

मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर के घाट पर नाव बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे श्रद्धालु, 15 दिन में तीसरी घटना

निगम आयुक्त ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति

घटना की जानकारी मिलते ही नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने दमकलकर्मियों और निगम के अधिकारियों के साथ स्थिति का जायजा लिया। आग बुझाने के दौरान वे लगातार गतिविधियों पर नजर बनाए रहीं और संबंधित अमले को जरूरी दिशा-निर्देश देती रहीं। आसपास के मकानों को आग की चपेट में आने से बचाने के लिए भी विशेष सतर्कता बरती गई। दमकलकर्मियों की तत्परता और अधिकारियों की निगरानी से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।

शॉर्ट सर्किट की आशंका, कारणों की जांच होगी

फिलहाल दुकान में आग लगने का वास्तविक कारण सामने नहीं आया है। शॉर्ट सर्किट समेत अन्य संभावित कारणों की जांच की जाएगी। गनीमत रही कि आग मकान में रखे गैस सिलेंडरों तक नहीं पहुंची, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts