Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मिडिल ईस्ट तनाव: CBSE का बड़ा फैसला, कई देशों में 12वीं बोर्ड परीक्षाएं रद्द

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब शिक्षा व्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है। मध्य पूर्व में लगातार बढ़ते तनाव को देखते हुए सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने बड़ा निर्णय लिया है। बोर्ड ने कई मध्य-पूर्वी देशों में कक्षा 12वीं की निर्धारित बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने का ऐलान किया है।
CBSE का बड़ा फैसला, कई देशों में 12वीं बोर्ड परीक्षाएं रद्द
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मिडिल ईस्ट में अस्थिर स्थिति को देखते हुए CBSE ने छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कक्षा 12 की परीक्षाएं रद्द करने का निर्णय लिया है। बोर्ड ने कहा है कि आगे की प्रक्रिया और मूल्यांकन को लेकर अलग से दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

    इन देशों में रद्द की गईं परीक्षाएं

    CBSE द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर और सऊदी अरब में 16 मार्च से 10 अप्रैल 2026 के बीच होने वाली कक्षा 12वीं की सभी परीक्षाएं कैंसिल कर दी गई हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि मौजूदा हालात को देखते हुए इन देशों में परीक्षा आयोजित कराना फिलहाल संभव नहीं है। इसलिए छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह डिसिजन लिया गया है।

    पहले भी 10वीं की परीक्षाएं हो चुकी हैं रद्द

    गौरतलब है कि इससे पहले CBSE इन देशों में 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं भी रद्द कर चुका है। शुरू में 16 मार्च तक होने वाली 12वीं की परीक्षाओं के शेड्यूल में बदलाव किया गया था, लेकिन हालात लगातार तनावपूर्ण होने की वजह से आखिरकार बोर्ड को परीक्षाएं रद्द करने का फैसला लेना पड़ा।

    ये भी पढ़ें: जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना, पिता ने 6 साल के बेटे की नहर में डुबोकर की हत्या

    युद्ध के कारण बिगड़ रहे हालात

    मिडिल ईस्ट क्षेत्र में जारी संघर्ष और बढ़ते तनाव का असर आम जीवन पर पड़ रहा है। कई शहरों में सुरक्षा कारणों से स्कूल और कॉलेज लंबे समय से बंद हैं। परिवहन, संचार और सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित होने के कारण छात्रों का परीक्षा केंद्र तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया है। इसी वजह से बोर्ड ने परीक्षा आयोजित करने के बजाय उन्हें रद्द करने का निर्णय लिया।

     

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts