रायबरेली में अखिलेश की रथ यात्रा, बुलडोजर से हुआ स्वागत, सड़क पर जुटे कार्यकर्ता, शुरू हुआ 2027 का सियासी सफर
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को रायबरेली से PDA रथ यात्रा शुरू की। लखनऊ से पहुंचे अखिलेश चुरुआ के पास रथ पर सवार हुए। रास्ते में कार्यकर्ताओं ने स्वागत और नारेबाजी की। उनके दौरे से पहले रायबरेली में समर्थन और विरोध के पोस्टर भी दिखे। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं से मुलाकात और अन्य कार्यक्रम तय किए गए हैं।



























