अधिकारी की टेबल पर बोरी से निकाला कुत्ता..! फिर पहनाई नोटों की माला, निफाड में हुआ अनोखा प्रदर्शन
महाराष्ट्र के नासिक जिले के निफाड में आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर शिवसेना के नेताओं और नागरिकों ने नगर पंचायत कार्यालय में अनोखा विरोध किया। प्रदर्शनकारी बोरी में आवारा कुत्ता लेकर मुख्य अधिकारी के कार्यालय पहुंचे और उसे टेबल पर छोड़ दिया। इसके बाद अधिकारी की कुर्सी पर नोटों की माला पहनाकर प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाए।
































