Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी कार: घट्टिया के विधायक के भाई समेत दो की मौत, बेटा गंभीर, शादी समारोह से लौट रहे थे

ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी कार: घट्टिया के विधायक के भाई समेत दो की मौत, बेटा गंभीर, शादी समारोह से लौट रहे थे
उज्जैन आगर रोड पर रोड पर देर रात सड़क हादसे में विधायक के भाई समेत दो की मौत हो गई। विधायक का बेटा गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए इंदौर रेफर किया है। तीनों आलोट से एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। ये भी पढ़ें: उज्जैन रोड पर हादसा: रतलाम से देवास लौट रहे 2 युवकों की कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दोनों की मौत

सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी कार

घट्टिया पुलिस के अनुसार, घटना रविवार देर रात को उज्जैन-आगर रोड कदवाली फाटे के पास हुई। विधायक रामलाल मालवीय का पुत्र दीपक, बड़े भाई मदनलाल मालवीय व शशिराज सोलंकी लखाहेड़ा की कार सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। हादसे में विधायक के बड़े भाई मदनलाल व शशिराज की मौत हो गई। दीपक की हालत गंभीर है। दीपक को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया है। दीपक की हालत गंभीर है। ये भी पढ़ें: मंदसौर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, वाहनों की लगी लंबी कतार

विवाह समारोह में शामिल होने गए थे आलोट

जानकारी के मुताबिक कार सवार तीनों लोग रिश्तेदार के यहां विवाह समारोह में शामिल होने आलोट गए थे। देर रात को वापस लौटने समय दुर्घटना हो गई। हादसा जिस स्थान पर हुआ वह विधायक के घर से महज 3-4 किमी दूर है। जब पुलिस और अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। सभी घायल कार में फंस गए थे। लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने शवों का पीएम करवाकर स्वजन को सौंप दिए। ये भी पढ़ें: ग्वालियर में बदमाशों ने 3 ATM काटे: 43.68 लाख कैश चुराए, पुलिस करती रह गई गश्त
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts