मंदसौर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, वाहनों की लगी लंबी कतार

मंदसौर जिले में एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ये हादसा रविवार को महू-नीमच हाईवे पर दलौदा-फतेहगढ़ के बीच हुआ। दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने महू-नीमच हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम बिहारी सिंह व पुलिस अधिकारियों ने समझाइश देकर ग्रामीणों को हटाया।
ये भी पढ़ें: शादी की खुशियां मातम में बदली: धार में दुल्हन पक्ष कर रहा था बारात का इंतजार, हादसे में दूल्हे की मौत
हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई।[/caption]
आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 10 बजे ग्राम फतेहगढ़ में 19 वर्षीय आयुष पुत्र बद्रीलाल ठन्ना खेत से बाइक पर आ रहा था। तभी फोरलेन को पार करते समय एक ट्रक चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठा हुआ युवक घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने महू-नीमच हाईवे पर जाम लगा दिया। ये भी पढ़ें: कैफे में हुक्का बार चलाने पर प्रकरण दर्ज, 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार [caption id="attachment_20125" align="aligncenter" width="800"]
हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई।[/caption]












