नॉकआउट मुकाबले से पहले केप वर्डे की बढ़ी मुश्किलें..!कप्तान मेंडेस पर लगे रेप के आरोप, जानें कौन है महिला?

यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब केप वर्डे की टीम पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट चरण में पहुंची है। टीम राउंड ऑफ-32 में जगह बनाने वाला दुनिया का सबसे छोटा देश बनी है और उसका अगला मुकाबला 4 जुलाई को अर्जेंटीना से होना है।
कप्तान मेंडेस पर लगे रेप के आरोप, जानें कौन है महिला?

स्पोर्ट्स डेस्क। केप वर्डे फुटबॉल टीम के कप्तान रेयान मेंडेस पर रेप का आरोप लगा है। ब्राजीलियन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मार्च 2026 में न्यूजीलैंड में आयोजित FIFA सीरीज के दौरान टीम के साथ ट्रांसलेटर के रूप में काम करने वाली एक महिला ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज होगा या नहीं। किसी अदालत ने भी उन्हें दोषी नहीं ठहराया है।

होटल के कमरे में घटना का दावा

ब्राजीलियन मीडिया ग्लोबो की रिपोर्ट के मुताबिक, शिकायतकर्ता महिला ब्राजील की नागरिक है। उसका आरोप है कि ऑकलैंड के एक होटल में रेयान मेंडेस उसके कमरे में आए और उसके साथ जबरन यौन संबंध बनाए। घटना के बाद महिला ने स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और मेडिकल जांच कराई।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मेडिकल परीक्षण के दौरान महिला के शरीर पर कई चोटों के निशान मिले। महिला ने इन चोटों की तस्वीरें पुलिस और बाद में मीडिया को भी उपलब्ध कराईं। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और जांच अभी जारी है।

यह भी पढ़ें: IND vs IRE : आयरलैंड से 2-0 की हार के बाद कप्तान श्रेयस ने मानी कमी ; जानिए भारत की हार के 6 बड़े कारण

FIFA ने कहा- आरोपों को गंभीरता से लेते हैं

मामला सामने आने के बाद FIFA ने बयान जारी कर कहा कि वह किसी भी तरह के गलत आचरण के आरोपों को गंभीरता से लेता है। संगठन ने बताया कि वह न्यूजीलैंड की संबंधित एजेंसियों के संपर्क में है, लेकिन जांच पूरी होने तक इस मामले पर कोई अतिरिक्त टिप्पणी नहीं करेगा।

वहीं, केप वर्डे फुटबॉल महासंघ या राष्ट्रीय टीम की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने घटना की जानकारी टीम के तीन अधिकारियों को भी दी थी, लेकिन उसे कोई जवाब नहीं मिला।

वर्ल्ड कप के बीच सामने आया मामला

यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब केप वर्डे की टीम पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट चरण में पहुंची है। टीम राउंड ऑफ-32 में जगह बनाने वाला दुनिया का सबसे छोटा देश बनी है और उसका अगला मुकाबला 4 जुलाई को अर्जेंटीना से होना है।

यह भी पढ़ें: India vs Ireland: भारत की करारी हार, आयरलैंड ने दूसरा टी-20 मुकाबला 1 रन से जीता

रेयान मेंडेस ग्रुप स्टेज के तीनों मैच खेल चुके हैं, हालांकि वह अब तक कोई गोल नहीं कर सके हैं। दूसरी ओर, टीम ने स्पेन और उरुग्वे जैसी मजबूत टीमों वाले ग्रुप में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए कोई मैच नहीं गंवाया। अब जांच के बीच यह देखना अहम होगा कि आगामी मुकाबलों में मेंडेस की उपलब्धता और टीम पर इसका क्या असर पड़ता है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts