Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में पिता बना हैवान... दोनों बच्चों को जहर खिलाकर खुद ने भी खाया, 4 साल के मासूम की मौत, छोटे बेटे और पिता की हालत गंभीर

Follow on Google News
इंदौर में पिता बना हैवान... दोनों बच्चों को जहर खिलाकर खुद ने भी खाया, 4 साल के मासूम की मौत, छोटे बेटे और पिता की हालत गंभीर
इंदौर। शहर के समीप मानपुर के ग्राम जुलवानिया में रहने वाले एक पिता अपने ही बच्चों के लिए हैवान बन गया। पारिवारिक झगड़े के कारण उसने अपने दोनों बच्चों को जहर खिलाकर खुद ने भी खा लिया। सभी को गंभीर हालत में इंदौर के MY अस्पताल ले जाया गया। जहां पर 4 साल के मासूम की मौत हो गई। जबकि 2 साल के छोटे बेटे और पिता की हालत नाजुक बनी हुई है।

झगड़े से परेशान होकर पत्नी चली गई मायके

मानपुर थाना प्रभारी अमित कुमार के अनुसार, थाना क्षेत्र के जुलवानिया में रहने वाले मनोहर का उसी की पत्नी ललिता के साथ कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। मनोहर काफी अधिक शराब पीता था। पत्नी को मारने पीटने का भी परिवार का आरोप है। इसी से नाराज होकर पत्नी ललिता अपने मायके नालछा चली गई थी। जहां पर लगातार मनोहर बच्चों को वापस घर लेकर आने की बात कहता रहता था। इस विवाद के बाद ललित कुछ दिन पहले अपने दोनों बच्चे चिराग और लक्ष्य को मनोहर के पास छोड़कर चली गई थी।

पत्नी ने आने से किया इनकार, पति ने दी जहर खाने की धमकी

मनोहर मंगलवार को पत्नी के पास बच्चों को लेकर पहुंचा और वापस घर चलने को कहा, जहां ललित ने पति के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया। पति ने यह कहा था कि यदि वह वापस नहीं आई तो वह दोनों बच्चों को जहर खिलाकर खुद भी जहर खा लेगा। मनोहर अपने घर आया और अपने 4 साल के बेटे चिराग और 2 साल के बेटे लक्ष्य को जहर खिला दिया।

पिता और छोटे बेटे की हालत गंभीर

परिवार वालों को जानकारी लगी तो मनोहर और दोनों बच्चों को जिला अस्पताल लेकर गए। वहां से इंदौर के सरकारी अस्पताल रेफर किया गया, जहां पर 4 साल के बेटे चिराग की मौत हो गई। वहीं पिता मनोहर और 2 साल का बेटा लक्ष्य अभी गंभीर अवस्था में भर्ती है। (इनपुट – हेमंत नागले) ये भी पढ़ें- भाई तेरा गुंडा… एल्बम के गाने पर पिस्टल लहराते हुए बनाया VIDEO, इंदौर क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दबोचा मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts