Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bypoll Results 2025 :7 राज्यों में 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, राजस्थान के अंता में कांग्रेस के भाया की जीत; तरनतारन में AAP आगे

Follow on Google News
7 राज्यों में 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, राजस्थान के अंता में कांग्रेस के भाया की जीत; तरनतारन में AAP आगे
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों के साथ ही आज देश के सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश (जम्मू-कश्मीर) की आठ विधानसभा सीटों के उपचुनाव के नतीजे भी सामने आ रहे हैं। इन उपचुनावों को राजनीतिक दलों की ताकत और आगामी चुनावी रुझानों का आकलन करने के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हुई। सबसे पहले पोस्टल बैलट वोट गिने गए, इसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू हुई।

    सभी राज्यों में उपचुनाव रुझान

    राजस्थान, अंता (बारां): कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया ने भाजपा के मोरपाल सुमन को 15,594 वोटों से हराया। निर्दलीय नरेश मीणा तीसरे स्थान पर रहे।

    मिजोरम, डंपा: मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) के डॉ. आर ललथंगलियाना जीत गए।

    जम्मू-कश्मीर, नगरोटा: बीजेपी उम्मीदवार देवयानी राणा विजयी हुईं।

    झारखंड, घाटशिला: पूर्व सीएम चंपई सोरेन के बेटे और बीजेपी उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन पिछड़ गए।

    पंजाब, तरनतारन: आम आदमी पार्टी आगे चल रही है।

    जम्मू-कश्मीर, बड़गाम: पीडीपी की महबूबा मुफ्ती की पार्टी बढ़त में।

    तेलंगाना, जुबली हिल्स: कांग्रेस आगे।

    ओडिशा, नुआपाड़ा: बीजेपी आगे चल रही है।

    सीटों पर रोचक मुकाबले और उम्मीदवार

    जम्मू-कश्मीर - बड़गाम

    कुल उम्मीदवार: 17

    मुख्य प्रत्याशी: नेशनल कॉन्फ्रेंस- आगा सैयद महमूद अल-मोसावी, पीडीपी- आगा सैयद मुंतजिर मेहंदी, बीजेपी- आगा सैयद मोहसिन मोसवी, AAP- दीबा खान

    सीट रिक्त होने का कारण: उमर अब्दुल्ला का इस्तीफा

    जम्मू-कश्मीर - नगरोटा

    कुल उम्मीदवार: 10

    मुख्य प्रत्याशी: नेशनल कॉन्फ्रेंस- शमीम बेगम, बीजेपी- देवयानी राणा, AAP- जोगिंदर सिंह

    सीट रिक्त होने का कारण: विधायक देवेंद्र सिंह राणा का निधन

    पंजाब - तरनतारन

    कुल उम्मीदवार: 15

    मुख्य प्रत्याशी: AAP- हरमीत सिंह संधू, बीजेपी- हरजीत सिंह संधू, अकाली दल- सुखविंदर कौर, कांग्रेस- कर्णबीर सिंह

    सीट रिक्त होने का कारण: कश्मीर सिंह सोहल का निधन

    राजस्थान - अंता

    कुल उम्मीदवार: 15

    मुख्य प्रत्याशी: कांग्रेस- प्रमोद जैन ‘भाया’, बीजेपी- मोरपाल सुमन

    सीट रिक्त होने का कारण: कंवर लाल मीणा को दोषसिद्धि के बाद अयोग्य घोषित

    झारखंड - घाटशिला (ST)

    कुल उम्मीदवार: 13

    मुख्य प्रत्याशी: JMM- सोमेश चंद्र सोरेन, बीजेपी- बाबूलाल सोरेन

    सीट रिक्त होने का कारण: रामदास सोरेन का निधन

    मिजोरम - डंपा (ST)

    कुल उम्मीदवार: 5

    मुख्य प्रत्याशी: एमएनएफ- आर. लालथांगलियाना, कांग्रेस- जॉन रोटलुआंगलियाना, बीजेपी- लालमिंगथांगा

    सीट रिक्त होने का कारण: लालरिन्टलुआंगा सैलो का निधन

    ओडिशा - नुआपाड़ा

    कुल उम्मीदवार: 14

    मुख्य प्रत्याशी: बीजद- स्नेहांगिनी छुरिया, बीजेपी- जय ढोलकिया, कांग्रेस- घासीराम माझी, समाजवादी पार्टी- रमाकांत हाटी

    सीट रिक्त होने का कारण: राजेंद्र ढोलकिया का निधन

    तेलंगाना - जुबली हिल्स

    कुल उम्मीदवार: 58

    मुख्य प्रत्याशी: बीजेपी- दीपक रेड्डी, कांग्रेस- नवीन यादव, बीआरएस- मगंती सुनीता

    सीट रिक्त होने का कारण: मगंती गोपीनाथ का निधन

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Latest Posts