Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

By Election 2024 : उपचुनावों की तारीख बदली, यूपी, पंजाब, केरल में 13 की जगह 20 नवंबर को वोटिंग

Follow on Google News
By Election 2024 : उपचुनावों की तारीख बदली, यूपी, पंजाब, केरल में 13 की जगह 20 नवंबर को वोटिंग
उत्तर प्रदेश, पंजाब और केरल में होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तारीख सोमवार (4 नवंबर) को बदल गई है। चुनाव आयोग ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तारीख में बदलाव किया गया है। अब इन सीटों पर 13 नवंबर की जगह 20 नवंबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना 23 नवंबर को ही होगी।

इस वजह से लिया गया फैसला

कांग्रेस, बीजेपी, बीएसपी, आरएलडी और अन्य राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय पार्टियों के अनुरोध पर और कम मतदान की किसी भी संभावना को खारिज करने के लिए, चुनाव आयोग ने तीन राज्यों केरल, पंजाब और उत्तर प्रदेश में विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव 13 नवंबर से 20 नवंबर तक पुनर्निर्धारित किया है। जानकारी के मुताबिक, प्रकाश पर्व और तुलसी विवाह जैसे त्योहारों के कारण चुनाव की तारीख में बदलाव किया गया है।

यहां-यहां तारीखें बदली

  • जिन सीटों के उपचुनाव की तारीखों में बदलाव किया गया है, उनमें केरल की पलक्कड़ सीट शामिल है।
  • पंजाब की डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल, गिद्दरबाहा और बरनाला विधानसभा सीट पर चुनाव की तारीख बदल दी गई है।
  • उत्तर प्रदेश की मीरापुर, कुंडरकी, गाजियाबाद, खैर, करहल, सीशामऊ, फूलपुर, कटेहरी और मझगवां में मतदान की तारीख में बदलाव किया गया है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts