PlayBreaking News

बिजनेसमैन की पत्नी ने 6वीं मंजिल से कूदकर किया सुसाइड, काफी दिनों से थी डिप्रेशन का शिकार

Follow on Google News
इंदौर के कनाड़िया इलाके में श्याम हाइट्स बिल्डिंग की 6वीं मंजिल से कूदकर संगीता व्यास सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से डिप्रेशन में चल रहीं थी। पति राजेश व्यास बिजनेसमैन हैं। ये भी पढ़ें: कालीचरण महाराज की गिरफ्तारी पर गृह मंत्री ने जताई आपत्ति; कहा- छत्तीसगढ़ सरकार ने किया इंटरस्टेट प्रोटोकॉल का उल्लंघन

फ्लैट नंबर 612 में रहती थी संगीता

पुलिस के अनुसार, 53 वर्षीय संगीता पत्नी राजेश व्यास ने आज सुबह कनाड़िया में श्याम हाइट्स की बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी। वह बिल्डिंग के फ्लैट नंबर 612 में रहती थीं। बिल्डिंग के छत की चाबी भी व्यास के पास रहती थी। सुबह संगीता छत पर पहुंचीं और कूद गई। गार्ड ने आवाज आने पर जाकर देखा तो संगीता जमीन पर पड़ी थी। उसने पति को जानकारी दी। हादसे के समय राजेश अपने कमरे में सो रहा था। ये भी पढ़ें: बैतूल में अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकराई, हादसे में 5 लोगों की मौत; सीएम ने शोक व्यक्त किया

2015 से चल रहा था संगीता का इलाज

पुलिस को पूछताछ में पति राजेश ने बताया कि संगीता का उपचार 2015 से चल रहा था। डॉक्टर डिप्रेशन को लेकर उन्हें ट्रीटमेंट दे रहे थे। संगीता को नींद नहीं आती थी। वह दवाई खाकर सोती थी। राजेश का छावनी में कार्टन व्यापार है संगीता का मोबाइल जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक, शादी के 25 साल बाद भी दंपती को बच्ची नहीं हुए। ये भी पढ़ें: उम्मीदवारों की जमानत राशि होगी वापस, कलेक्टर, एसडीएम एवं तहसील ऑफिस में करना होगा आवेदन
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts