Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मर्ज नहीं हुए बंगले बी-8 व बी-9, साज-सज्जा और अतिरिक्त निर्माण पर 3 करोड़ रुपए खर्च

पूर्व सीएम शिवराज सिंह रहते हैं इन बंगलों में
Follow on Google News
मर्ज नहीं हुए बंगले बी-8 व बी-9, साज-सज्जा और अतिरिक्त निर्माण पर 3 करोड़ रुपए खर्च

भोपाल। राजधानी के 74 बंगला स्थित आवास क्रमांक बी-8 को लेकर सरकार ने स्थिति स्पष्ट की है। यहां पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रहते हैं। विस में गुरुवार को अंबाह से कांग्रेस विधायक देवेंद्र रामनारायण सखवार के सवाल के जवाब में पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि बी- 8 का क्षेत्रफल 774.43 वर्ग मीटर है। यह 32 बंगलों में सबसे बड़ा है। इसकी साज सज्जा, अतिरिक्त निर्माण आदि कार्यों पर 3.09 करोड़ से ज्यादा खर्च किए गए हैं। बी-8 और बी-9 बंगले को मर्ज नहीं किया गया है। मंत्री ने बताया कि बंगले को मर्ज नहीं किया गया है इसलिए नामकरण का प्रश्न नहीं उठता।

क्यों चर्चा में आया बंगला

कुछ दिनों पहले ही विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बी-9 बंगला अपने लिए मांगा था। उन्होंने कहा था कि उनकी बुआ, प्रदेश की उप मुख्यमंत्री रहीं जमुना देवी इस बंगले में रहा करती थीं। इस बंगले से उनकी यादें जुड़ी हुई हैं। गौरतलब है कि 74 बंगला क्षेत्र के शासकीय आवास क्रमांक बी-8 पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का निवास स्थान है। इसी बंगले के बाजू में बी-9 स्थित है।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts