People's Update
Wednesday, March 4, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Wednesday, March 4, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    ईरान-इजराइल टेंशन के बीच जारी की इमरजेंसी हेल्पलाइन, दिल्ली में बनाया 24x7 कंट्रोल रूम
    राष्ट्रीय

    बैलों से ड्रोन तक...नवाचार से ऐसे धीरे-धीरे बदली खेती की तस्वीर

    Publish Date: 17 Aug 2025, 9:50 AM (IST)Reading Time: 8 Minute Read
    Follow on Google News

    नई दिल्ली। साल 19 47 में आजादी मिलने के बाद से देश के कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। आजादी के बाद के शुरुआती दशकों में देश के किसान मुख्य रूप से बारिश पर ही निर्भर हुआ करते थे, इस वजह से कृषि उत्पादकता काफी सीमित थी। 1960-70 के दशक में शुरु हुई हरित क्रांति ने सब कुछ बदल दिया। उच्च गुणवत्ता वाली किस्मों के बीजों, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, उर्वरकों और कीटनाशकों के उपयोग से कृषि उत्पादन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई। उस दौर में पंजाब और हरियाणा इस हरित क्रांति के अगुवा बने। बाद में इस महाअभियान से मध्यप्रदेश समेत देश के अन्य राज्य भी जुड़ गए और देश के किसानों में खुशहाली आनी शुरू हुई। इस दौर में कृषि, देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बन चुकी थी। साल 1991 में, शुरू हुए आर्थिक उदारीकरण के दौर में, भारतीय अर्थव्यवस्था में भी बड़े नीतिगत बदलाव आए। इस दौरान कृषि क्षेत्र पर फोकस बढ़ा।

    निजी निवेश ने बदला भारतीय कृषि का रूप 

    देश में आर्थिक उदारीकरण की शुरुआत के बाद, कृषि क्षेत्र में निजी निवेश का प्रवेश हुआ तो इसने व्यापार का रूप लेना शुरू किया। पारंपरिक कृषि परंपराओं के साथ इसमें नवाचार जुड़े और कृषि उत्पादन में और उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिली। तकनीक ने कृषि के आधुनिकीकरण में अहम भूमिका निभाई। आज सामान्य कृषि उपकरणों के अलावा ड्रोन, सैटेलाइट इमेजिंग और रिमोट सेंसिंग जैसी तकनीकों ने कृषि को न केवल बेहद आसान बना दिया है, बल्कि उत्पादकता को भी कई गुना तक बढ़ा दिया है। आज भारत, विश्व में अनाज का दूसरा बड़ा उत्पादक देश है। हमारा कृषि क्षेत्र आज न केवल बहुत बड़ी संख्या में देश के लोगों को रोजगार देता है, बल्कि देश की जीडीपी में भी अच्छा खासा योगदान करता है।

    खेतों को बदल रही टेक्नोलॉजी

    -ड्रोन प्रौद्योगिकी : वर्ष 2021 में सरकार ने कृषि मशीनरी प्रशिक्षण संस्थानों द्वारा ड्रोन खरीदने के लिए कृषि ड्रोन की लागत के 100% तक सब्सिडी को मंजूरी दी थी।

    -नमो ड्रोन दीदी : योजना का लक्ष्य वर्ष 2023-24 से 2025-2026 की अवधि के दौरान 15,000 चयनित महिला स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन उपलब्ध कराना है।

    -सैटेलाइट इमेजिंग और रिमोट सेंसिंग : 2022 में लॉन्च इसरो के आरआईएसएटी-1ए उपग्रह का उपयोग कृषि मूल्यांकन एवं सुधार में किया जाने लगा। इससे कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आए। 

    -हैप्पी सीडर : यह धान की पराली हटाए बिना गेहूं की बुवाई संभव बनाती है। यह पराली जलने से वायु प्रदूषण से निपटने में मददगार है।  

    इस तरह बढ़ता गया कृषि बजट

    -2013-14 में 27,663 करोड़ रुपए था देश का कृषि बजट

    -2020-21 में यह बढ़कर 1,34,400 करोड़ रुपए हो गया

    -2024-25 में यह बढ़कर 1,37,664.35 करोड़ हो गया

    किसान क्रेडिट कार्ड

    -अब तक 7.71 करोड़ किसानों को 10 लाख करोड़ रुपए का ऋण दिया जा चुका है।

    -देश में 1.75 करोड़ मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनाए गए और 8,272 मृदा परीक्षण लैब स्थापित की गई हैं।

    -पीएम किसान सम्मान निधि : अब तक 11 करोड़ से ज्यादा किसानों को 3.7 लाख करोड़ राशि दी गई है।

    देश का का खाद्यान्न उत्पादन

    -2014-15 से लेकर 2024-25 में खाद्यान्न उत्पादन में 31 प्रतिशत की ग्रोथ हुई है

    -2014-15 में देश का कुल खाद्यान्न उत्पादन 265.05 मिलियन टन था।

    -2024-25 में खाद्यान्न उत्पादन बढ़कर 347.44 मिलियन टन हो गया है।

    घूंघट की ओट से ड्रोन पायलट बनने तक

    मैं शिवपुरी जिले के छोटे से गांव लुकवासा की रहने वाली हूं। गांव में घर के अंदर या बाहर बड़े-बुजुर्गों के सामने महिलाओं को घूंघट की ओट में ही रहना पड़ता है। मप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ने के बाद मेरी सोच बदली। मेरा नाम ‘ड्रोन दीदी’ के लिए दिया गया, तो सोचा कि ड्रोन कैसे उड़ाउंगी। मुझे तो मोबाइल फोन और साइकिल तक चलानी नहीं आती थी। ट्रेनिंग के बाद मुझे ड्रोन मिला। आज ड्रोन से खेतों में दवाई का छिड़काव करती हूं। इससे आमदनी बढ़ी है। लोग सम्मान की नजर से देखते हैं। ड्रोन ने नई पहचान दी है।

    - रेखा ओझा, ड्रोन दीदी, शिवपुरी, मप्र

    ड्रोन ने आत्मनिर्भर बनाया, पहचान भी दी

    ड्रोन ने न केवल आत्मनिर्भर बनाया, बल्कि मुझे नई पहचान भी दी है। अब गांव के लोग मुझे सम्मान से ड्रोन दीदी कहकर बुलाते हैं। ड्रोन दीदी योजना उन महिलाओं के लिए उम्मीद बनकर आई  है, जो कुछ करना चाहती हैं, लेकिन संसाधनों की कमी से पीछे रह जाती थीं।
    - रचना पटेल, ड्रोन दीदी, ग्राम फुलकारिया, इंदौर

    रूढ़िवादी सोच बदल रचना बनीं इंदौर की ड्रोन दीदी

    पहले 8-9 हजार ही कमा पाती थीं, अब 15-20 हजार अब कमाती हैं हर माह
    पहले सीमित संसाधनों में परिवार चलाना पड़ता था। शिक्षित होने के बाद भी परिवार की मदद नहीं कर पा रही थी। ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत चल रही ‘ड्रोन दीदी’ योजना से जुड़ने के बाद मेरी जिंदगी बदल गई। ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण लिया। आज खेतों में ड्रोन  से दवा का छिड़काव कर हर महीने 15-20  हजार रुपए कमा रही हूं। यह कहना है इंदौर जिले के ग्राम फुलकारिया की रहने वाली रचना पटेल की। वह कहती हैं, समाज की रूढ़िवादी परंपराओं को तोड़ते हुए महिलाएं अब उन क्षेत्रों में भी कदम रख रही हैं, जहां पहले कभी पुरुषों का वर्चस्व रहता था।  
    रचना पटेल बताती हैं कि ड्रोन संचालन में दक्षता ने अब न केवल उन्हें आत्मनिर्भर बना दिया है, बल्कि उनकी पहचान को भी एक नया आयाम दिया है। अब गांव और क्षेत्र के लोग मुझे सम्मान से ‘ड्रोन दीदी’ कहकर बुलाते हैं। उनके अनुसार, इस योजना के तहत महिलाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ा जा रहा है, जिससे कि वह कृषि के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। उनके अनुसार, ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में यह योजना  प्र्रभावी साबित हो रही है।

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    indian agriculture

    agricultural innovation

    farm technology

    drone farming

    Rural Development

    precision agriculture

    agriculture transformation

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Aniruddh Singh
    By Aniruddh Singh

    अनिरुद्ध प्रताप सिंह। नवंबर 2024 से पीपुल्स समाचार में मुख्य उप संपादक के रूप में कार्यरत। दैनिक जाग...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    ईरान-इजराइल टेंशन के बीच जारी की इमरजेंसी हेल्पलाइन, दिल्ली में बनाया 24x7 कंट्रोल रूम

    मध्यप्रदेश सरकार का एक्शन प्लान:ईरान-इजराइल टेंशन के बीच जारी की इमरजेंसी हेल्पलाइन, दिल्ली में बनाया 24x7 कंट्रोल रूम

    Sensex Next 30 पर डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट होंगे लॉन्च

    BSE को SEBI की मंजूरी:Sensex Next 30 पर डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट होंगे लॉन्च

    सीमा पर घुसपैठ की कोशिश, सुरक्षा बलों ने की नाकाम

    हाई अलर्ट पर सेना :सीमा पर घुसपैठ की कोशिश, सुरक्षा बलों ने की नाकाम

    न्यूजीलैंड फाइनल में, फिन एलन ने बनाए 100 रन, साउथ अफ्रीका की करारी हार

    SA vs NZ LIVE Cricket Score :न्यूजीलैंड फाइनल में, फिन एलन ने बनाए 100 रन, साउथ अफ्रीका की करारी हार

    मां की मौत के बाद से था डिप्रेशन में, पिपलानी स्थित घर में फांसी लगाकर दी जान

    भोपाल में युवक ने की आत्महत्या:मां की मौत के बाद से था डिप्रेशन में, पिपलानी स्थित घर में फांसी लगाकर दी जान

    ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बानीज़ ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा– यह त्योहार अच्छाई की बुराई पर जीत

    ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बानीज़ ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा– यह त्योहार अच्छाई की बुराई पर जीत

    इलेक्शन के कारण फैसला, बेंगलुरु में खेला जाएगा ओपनिंग मैच

    IPL की तारीखें 2 पार्ट्स में आएगी :इलेक्शन के कारण फैसला, बेंगलुरु में खेला जाएगा ओपनिंग मैच

    CM नीतीश कुमार  को भेजा जा सकता है राज्यसभा, बेटे निशांत बन सकते हैं उप मुख्यमंत्री

    बिहार में सियासी हलचल तेज...CM नीतीश कुमार  को भेजा जा सकता है राज्यसभा, बेटे निशांत बन सकते हैं उप मुख्यमंत्री

    सेंसेक्स 1123 अंक टूटा, निफ्टी 385 अंक नीचे बंद; एशियाई बाजारों में भी भारी गिरावट, कच्चा तेल $80 के पार

    Share Market Today:सेंसेक्स 1123 अंक टूटा, निफ्टी 385 अंक नीचे बंद; एशियाई बाजारों में भी भारी गिरावट, कच्चा तेल $80 के पार

    NZ vs SA, जानें किसका पलड़ा है भारी

    टी-20 वर्ल्ड कप पहला सेमीफाइनल आज :NZ vs SA, जानें किसका पलड़ा है भारी

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Auto
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....