Customer Satisfaction Survey : 58 एयरपोर्ट्स में भोपाल और खजुराहो देश में नंबर 1

एयरपोर्ट पर कस्टमर्स को संतुष्टि को लिए गए सर्वे में भोपाल के राजाभोज और खजुराहो एयरपोर्ट को पहला स्थान मिला है। यह सर्वे एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने कराया है।
 58 एयरपोर्ट्स में भोपाल और खजुराहो देश में नंबर 1
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल।  भोपाल और खजुराहो एयरपोर्ट पर मिल रही सुविधाओं से हवाई यात्री संतुष्ट है। एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) द्वारा आयोजित 2025 के ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण (CSS) के दूसरे राउंड में दोनों एयरपोर्ट को देश में पहला स्थान मिला है। AAI साल में दो बार ये सर्वे करती है। पहला राउंड जनवरी से जून तक हुआ था। इस चरण में देशभर के 58 AAI एयरपोर्ट्स को शामिल किया गया था। सर्वेक्षण के अनुसार, भोपाल एयरपोर्ट ने पहले चरण में 5.00 और दूसरे में 4.99 अंक पाए है। वहीं खजुराहो को इस चरण में 5 में से 4.99 अंक मिले हैं। अंकों के आधार पर औरंगाबाद को भी प्रथम चुना गया है।

    इस आधार पर हुआ सर्वेक्षण

    कस्टमर सैटिस्फेक्शन सर्वे राउंड 2 में एयरपोर्ट का मूल्यांकन स्वच्छता, सुरक्षा और यात्री सुविधाओं जैसे मानकों पर किया गया। सर्वे में यात्रियों से सुविधाओं पर प्रतिक्रिया ली गई। आंकड़ों के अनुसार स्वच्छता, सुरक्षा और सुविधा के हर पैमाने पर खजुराहो और भोपाल एयरपोर्ट को उच्चतम अंक प्राप्त हुए।

    सुविधाओं की सराहना की

    यात्रियों ने दोनों एयरपोर्ट की साफ-सफाई, प्रतीक्षा क्षेत्रों में बैठने की सुविधा, सामान वितरण की तेज व्यवस्था और सुरक्षित माहौल की तारीफ की। एयरपोर्ट स्टाफ का मददगार रवैया भी इसे शीर्ष स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण रहा।

    कौन सा एयरपोर्ट किस स्थान पर

    • नाम          अंक मिले    स्थान
    • खजुराहो         4.99     पहला स्थान
    • भोपाल           4.99     पहला स्थान
    • औरंगाबाद      4.99     पहला स्थान
    • वडोदरा           4.98     दूसरा स्थान
    • कुल्लु मनाली   4.98     दूसरा स्थान
    • गग्गल कांगड़ा  4.97     तीसरा स्थान
    • कोल्हापुर         4.97     तीसरा स्थान
    • उदयपुर           4.96     चौथा स्थान
    • हुबली             4.96     चौथा स्थान
    • जामनगर       4.96     चौथा स्थान 

    राजाभोज एयरपोर्ट दोनों राउंड में प्रथम

    राजाभोज एयरपोर्ट दोनों राउंड में प्रथम स्थान पर है। यह सर्वेक्षण देश के 58 एयरपोर्ट पर यात्रियों को मिल रही सुविधाओं के अनुभव के आधार पर किया गया है। 

    रामजी अवस्थी, निदेशक, भोपाल एयरपोर्ट

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts