Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

BUDGET 2025 : 12 लाख तक की कमाई पर जीरो टैक्स, मिडिल क्लास के लिए निर्मला सीतारमण का बड़ा तोहफा

Follow on Google News
BUDGET 2025 : 12 लाख तक की कमाई पर जीरो टैक्स, मिडिल क्लास के लिए निर्मला सीतारमण का बड़ा तोहफा
Budget 2025। देश को आम बजट 2025 से बड़ी सौगातें मिली हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बजट पेश किया। इसी के साथ उन्होंने लगातार 8वां बजट पेश करने का रिकॉर्ड बनाया। बजट में मिडिल क्लास के लिए वित्त मंत्री ने बड़ा ऐलान किया। अब 12 लाख रुपए तक की कमाई पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। इस ऐलान का फायदा देश के करीब 10 करोड़ लोगों को होगा।

80 हजार रुपए की होगी बचत

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई कर व्यवस्था में कर छूट के साथ आयकर स्लैब में बदलावों की शनिवार को घोषणा की। वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश करते हुए उन्होंने 12 लाख रुपए तक की सालाना आय को पूरी तरह से कर मुक्त किए जाने की घोषणा की। इससे 80 हजार रुपए की बचत होगी। वहीं, 18 लाख रुपए सालाना आय पर 70 हजार रुपए की बचत होगी। नई कर व्यवस्था के तहत संशोधित स्लैब इस प्रकार है।

कब कितनी बदली इनकम टैक्स की छूट?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया कि 12 लाख रुपए तक कमाई पर अब कोई इनकम टैक्स नहीं लगेगा। तो चलिए जानते हैं पिछले कुछ सालों में कैसे बदलती चली गई आयकर छूट की सीमा...
  • 2005 : 1 लाख रुपए
  • 2012 : 2 लाख रुपए
  • 2014 : 2.5 लाख रुपए
  • 2019 : 5 लाख रुपए
  • 2023 : 7 लाख रुपए
  • 2025 : 12 लाख रुपए
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts