Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

तुम्हारा भाई जेल में है, इसलिए राखी पर घर नहीं गई... सुनकर भड़की जेठानी, चाकू से देवरानी की गर्दन पर वार; हौज में फेंकी लाश

11 अगस्त को हुई थी लव मैरिज, रक्षाबंधन पर जेठानी के भाई पर कमेंट को लेकर हुआ था विवाद; गुस्से में हत्या कर आरोपी अस्पताल में भर्ती पति को देखने चली गई
तुम्हारा भाई जेल में है, इसलिए राखी पर घर नहीं गई... सुनकर भड़की जेठानी, चाकू से देवरानी की गर्दन पर वार; हौज में फेंकी लाश

इंदौर। राऊ के नेहरू नगर में नवविवाहिता की हत्या के मामले ने सनसनी फैला दी। जेठानी ने चाकू से देवरानी की गर्दन पर दो वार कर उसकी जान ले ली। इसके बाद शव को खींचकर घर के बाहर पानी से भरी हौज में डाल दिया और ऐसे निकल गई, जैसे कुछ हुआ ही न हो। हत्या के बाद वह अस्पताल में भर्ती अपने पति को देखने भी चली गई। पुलिस ने शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पार्वती बाई कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया। मृतका वंदना कुशवाह का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।

ये भी पढ़ें: नेपाल में 9 दिन बाद चमत्कार! अंधेरी सुरंग से जिंदा बाहर निकले दो युवक, 240 घंटे मौत के साये में रहे

एक कमेंट से शुरू हुआ विवाद, फिर बढ़ती गई तल्खी

पुलिस के अनुसार पार्वती का भाई दुष्कर्म के मामले में दमोह जेल में बंद है। रक्षाबंधन के दिन वंदना ने पार्वती के भाई को लेकर कथित तौर पर कमेंट कर दिया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। गुरुवार को दोनों के बीच फिर बहस हो गई। इसी दौरान वंदना ने कथित तौर पर कहा कि “मेरा पति मेरे वश में है। मैं तुम्हें, तुम्हारे पति और बच्चों को घर से निकलवा दूंगी।वंदना की यह बात पार्वती को नागवार गुजरी और विवाद अचानक हिंसक हो गया। पुलिस के मुताबिक गुस्से में पार्वती ने किचन से चाकू उठाया और वंदना की गर्दन पर वार कर दिए।

ये भी पढ़ें: पहले फर्जी सब इंस्पेक्टर अब IAS बनकर घूम रहा था! 25 से ज्यादा महिलाओं को लगाया लाखों का चूना

हत्या के बाद शव हौज में डाला और चली गई

वारदात के समय पार्वती के बच्चे स्कूल गए हुए थे। उसका पति और देवर अरबिंदो अस्पताल में थे। पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद पार्वती ने शव को घर के बाहर बनी पानी से भरी हौज में डाल दिया। इसके बाद वह अपने अस्पताल में भर्ती पति को देखने चली गई। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो घर और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज में पार्वती के घर से निकलने की गतिविधियां सामने आईं, जिसके बाद पुलिस का शक उस पर गहराया।

ये भी पढ़ें: 5.53 करोड़ की धोखाधड़ी में महाराष्ट्र के कारोबारी पर FIR:धागा खरीदा, पैसे नहीं दिए! बकाया मांगा तो जमीन का देने लगा झांसा

11 अगस्त को मंदिर में की थी लव मैरिज

मृतका वंदना और उपेंद्र के परिवार राऊ के नेहरू नगर में आसपास रहते थे। दोनों के बीच दोस्ती के बाद प्रेम संबंध बने। परिवार वंदना की नशे की आदत को लेकर उपेंद्र के रिश्ते से खुश नहीं था। इसके चलते उपेंद्र ने नेहरू नगर छोड़कर राजनगर में किराए का मकान ले लिया था। इसके बाद 11 अगस्त को वंदना घरवालों को बिना बताए घर से निकली और मंदिर में उपेंद्र से शादी कर ली। वंदना के अचानक गायब होने पर परिजनों ने चंदन नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बाद में पुलिस के सामने वंदना ने उपेंद्र के साथ रहने की बात कही और दोनों उपेंद्र के घर में रहने लगे थे।

ये भी पढ़ें: होटल पार्किंग में कोकीन का खेल- डस्टबिन में रखो..कार में छोड़ो और निकलो!WhatsApp पर मिलते थे ऑर्डर

दोनों भाई फुटपाथ पर लगाते हैं दुकान

पुलिस के अनुसार पार्वती का पति भूपेंद्र फुटपाथ पर कपड़ों की दुकान लगाता है, जबकि उपेंद्र जूते बेचता है। वंदना के पिता धर्मेंद्र ड्राइवर हैं। पिता के मुताबिक 12 अगस्त को थाने में बयान देने के बाद उनकी बेटी से दोबारा बातचीत नहीं हुई थी।

ये भी पढ़ें: डेढ़ महीने से FIR पर कार्रवाई नहीं! निशु आजाद संग थाने पहुंचे CJP नेता सौरभ-रांका, पुलिस से पूछे तीखे सवाल

CCTV और पूछताछ से खुला हत्या का राज

डीसीपी नरेंद्र रावत के मुताबिक पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में पार्वती के घर से निकलने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की। पुलिस के अनुसार मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ के दौरान उससे कहा गया कि चाकू पर उसके फिंगरप्रिंट मिले हैं और अब बचने की कोई गुंजाइश नहीं है। इसके बाद वह टूट गई और पुलिस के सामने हत्या की बात स्वीकार कर ली।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts