Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नेपाल में 9 दिन बाद चमत्कार! अंधेरी सुरंग से जिंदा बाहर निकले दो युवक, 240 घंटे मौत के साये में रहे

नेपाल में भयानक बाढ़ के बीच त्रिशूली-3A जलविद्युत परियोजना की टनल से 9 दिन बाद संजय शाह को जिंदा बाहर निकाला गया। करीब 240 घंटे तक अंधेरी सुरंग में फंसे संजय को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बचाया। टनल के अंदर अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है और बचाव अभियान लगातार जारी है।
नेपाल में 9 दिन बाद चमत्कार! अंधेरी सुरंग से जिंदा बाहर निकले दो युवक, 240 घंटे मौत के साये में रहे
अंधेरी सुरंग से जिंदा बाहर निकले 2 युवक

नेपाल में आई भयानक प्राकृतिक आपदा के बीच राहत और बचाव अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। त्रिशूली-3A जलविद्युत परियोजना की टनल से 9 दिन बाद संजय शाह नाम के युवक को जिंदा बाहर निकाल लिया गया है। संजय करीब 240 घंटे तक टनल के अंदर फंसे रहे। अंधेरी और मलबे से भरी सुरंग में इतने लंबे समय तक फंसे रहने के बावजूद संजय का सुरक्षित मिलना रेस्क्यू टीम के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है।

टनल के अंदर से सुनाई दी थी आवाज

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बचाव दल को टनल के सर्च शाफ्ट के अंदर से लोगों की आवाज सुनाई दी थी। इसके बाद टीम ने अंदर फंसे लोगों से संपर्क करने की कोशिश की। बचावकर्मियों ने अंदर मौजूद लोगों से कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, हम आपको बचाने आए हैं। अंदर से जवाब मिला—ठीक है। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने वहां एक से ज्यादा लोगों के फंसे होने की पुष्टि की।

नेपाली सेना और APF ने तेज किया रेस्क्यू

आवाज सुनाई देने के बाद नेपाली सेना और आर्म्ड पुलिस फोर्स की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद संजय शाह को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बाहर आते ही डॉक्टरों की टीम ने उनकी मेडिकल जांच शुरू कर दी। संजय से मिली शुरुआती जानकारी के आधार पर माना जा रहा है कि टनल के अंदर अभी भी कुछ और लोग फंसे हो सकते हैं।

बाकी लोगों की तलाश जारी

संजय शाह के रेस्क्यू के बाद बचाव दल ने राहत की सांस ली है, लेकिन अभियान अभी खत्म नहीं हुआ है। टनल के अंदर मौजूद अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। RSP सांसद और इंजीनियर श्रीराम न्यौपाने ने भी सोशल मीडिया के जरिए संजय शाह के जिंदा बचाए जाने की जानकारी साझा की है।

नेपाल में आपदा से भारी तबाही

26 अगस्त को त्रिशूली नदी घाटी में आई अचानक बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई। बाढ़ के कारण जलविद्युत परियोजनाओं और मुख्य सड़क मार्गों को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके बाद से ही रेस्क्यू टीमें मुश्किल परिस्थितियों में सुरंगों और अन्य जगहों पर फंसे लोगों की तलाश कर रही हैं।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts