Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पुणे में बड़ा हादसा : इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटा, 6 की मौत, कई लोग बहे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Follow on Google News
पुणे में बड़ा हादसा : इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटा, 6 की मौत, कई लोग बहे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
पुणे के मावल तालुका में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां मावल तालुका के तलेगांव दाभाड़े शहर के पास प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुंडमाला में इंद्रायणी नदी पर बना एक पुराना पुल ढह गया। इस हादसे में 6 पर्यटकों की मौत हो गई है, जबकि 25 से 30 पर्यटकों के डूबने की आशंका है।

भारी बारिश से बढ़ा था नदी का जलस्तर

मावल तालुका में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही थी, जिसके कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया था। रविवार होने के कारण कई लोग कुंडमाला में पर्यटन स्थल घूमने आए थे। इसी बीच एक पुराना पुल ढह गया, जिससे बड़ा हादसा हुआ।

स्थानीय विधायक ने दी जानकारी

स्थानीय विधायक सुनील शेलके ने बताया कि इस हादसे में 6 पर्यटकों की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि बचाव दल ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है और पर्यटकों को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

बचाव कार्य में जुटी टीमें

इंद्रायणी नदी में बहे पर्यटकों को बचाने के लिए बचाव दल मौके पर पहुंच गया है। पर्यटकों को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त पर्यटकों के साथ छोटे बच्चे भी थे। ये भी पढ़ें- सलमान खान ने तलाक और एलिमनी का उड़ाया मजाक, बोले- खर्राटों पर भी हो जाता है डिवोर्स, फिर वो आधे पैसे लेकर चली जाती है
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts