Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Flight Bomb Threat : विमानों में बम रखे होने की अफवाहें फैलाने पर कार्रवाई, 7-8 सोशल मीडिया खाते किए गए निलंबित

Follow on Google News
Flight Bomb Threat : विमानों में बम रखे होने की अफवाहें फैलाने पर कार्रवाई, 7-8 सोशल मीडिया खाते किए गए निलंबित
नई दिल्ली। भारतीय विमानों में बम रखे होने की धमकी देने वाले कई सोशल मीडिया खातों को साइबर सुरक्षा एजेंसियों ने निलंबित या ब्लॉक कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। साइबर, विमानन सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की एक संयुक्त टीम ने "विश्लेषण" किया, जिसके बाद इन खातों को निलंबित करने के आदेश जारी किए गए, क्योंकि इनसे अफवाहें फैलायी जा रही थीं। लगभग 7-8 सोशल मीडिया हैंडल को सोमवार से निलंबित या ब्लॉक कर दिया गया है, जिनमें से अधिकांश खाते ‘एक्स' पर थे। एजेंसियों ने बम की अफवाह से जुड़े प्रत्येक मामले में पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करने के अलावा सोशल मीडिया और ‘डार्क वेब' पर साइबर निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों ने कहा कि सोमवार से सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए इन धमकी भरे संदेशों से दो दर्जन से अधिक भारतीय उड़ान प्रभावित हुईं और ये सभी संदेश झूठे साबित हुए।

आज की अन्य खबरें....

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में हादसा, अनियंत्रित होकर वाहन खाई में गिरा, CRPF के 12 जवान घायल

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक वाहन गुरुवार को सड़क से फिसलकर खाई में गिर गया और इस हादसे में 12 जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य कश्मीर जिले के खैगाम इलाके में यह दुर्घटना हुई। इस हादसे में घायल हुए सीआरपीएफ के जवानों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली में 2.5 करोड़ की हेरोइन के साथ तीन लोग गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि उसने मादक पदार्थों की आपूर्ति करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है और तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उनके पास से 625 ग्राम हेरोइन और पांच किलो गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत 2.52 करोड़ रुपए है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 30 सितंबर को पुलिस ने कथित तौर पर तस्करी में शामिल देवेंद्र को गिरफ्तार किया था। उसके पास से कुल 625 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। उसकी निशानदेही पर दो और आरोपियों (अजय को दो अक्टूबर को और गोपाल को चार अक्टूबर को) गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने उनके कब्जे से पांच किलोग्राम गांजा बरामद किया था।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts