Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

वर्ल्डकप में खराब प्रदर्शन के बाद श्रीलंका के खेल मंत्री का बड़ा फैसला, क्रिकेट बोर्ड को किया भंग

Follow on Google News
वर्ल्डकप में खराब प्रदर्शन के बाद श्रीलंका के खेल मंत्री का बड़ा फैसला, क्रिकेट बोर्ड को किया भंग
श्रीलंका ने अपने क्रिकेट बोर्ड को भंग कर दिया है। वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इस वर्ल्डकप में श्रीलंका ने 7 मैच खेले जिसमें से सिर्फ 2 जीते। 2 नवंबर को श्रीलंका वर्ल्डकप से बाहर हो गया। श्रीलंका के खेल मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि, पूरे श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को बर्खास्त कर दिया गया है। इससे पहले खेल मंत्री रोशन रणसिंघे ने शुक्रवार के श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को ‘देशद्रोही’ और ‘भ्रष्ट’ कहते हुए बोर्ड के सदस्यों से इस्तीफा देने की मांग की थी। जिसके बाद शनिवार को श्रीलंका क्रिकेट के सचिव मोहन डी सिल्वा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

आज की अन्य खबरें भी पढ़ें...

राजस्थान के दौसा में रेलवे ओवरब्रिज से नीचे गिरी बस, 4 की मौत

जयपुर। राजस्थान के दौसा में एक भीषण हादसा हो गया। यहां दौसा कलेक्ट्री सर्किल के पास रेलवे पुलिया पर रविवार देर रात एक बस नियंत्रण होकर नीचे रेलवे ट्रैक पर गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 27 लोग घायल हो गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बजरंग सिंह ने बताया कि, बस हरिद्वार से उदयपुर जा रही थी। तभी रविवार देर रात करीब 2:15 बजे यह हादसा हो गया। चालक के नियंत्रण खो देने से बस ओवरब्रिज से नीचे रेल लाइन पर गिर गई। हादसे में दो महिलाओं तथा दो पुरुषों की मौत हो गई।

देश के पहले दलित मुख्य सूचना आयुक्त बने राजस्थान के हीरालाल समारिया

नई दिल्ली। देश के नए मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) हीरालाल सामरिया को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को शपथ दिलाई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हीरालाल सामरिया को राष्ट्रपति भवन में केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) के प्रमुख के रूप में शपथ दिलाई। वाई के सिन्हा का कार्यकाल 3 अक्टूबर को समाप्त होने के बाद से पारदर्शिता पैनल का शीर्ष पद खाली पड़ा था। हीरालाल सामरिया फिलहाल सूचना आयुक्त के तौर पर सेवाएं दे रहे थे। हीरालाल समारिया देश के पहले दलित मुख्य सूचना आयुक्त हैं। राजस्थान के भरतपुर जिले के रहने वाले समारिया 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

पुडुचेरी के पूर्व मंत्री पी कन्नन का निधन, निमोनिया से थे पीड़ित

पुडुचेरी। पुडुचेरी के पूर्व मंत्री पी कन्नन का निमोनिया की बीमारी की वजह से निधन हो गया। उन्हें कल ही (5 नवंबर) लो ब्लड प्रेशर और सांस लेने में तकलीफ के चलते ईस्ट कोस्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां रात करीब 9:51 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। कन्नन ने 2011 से 2016 तक पुडुचेरी सरकार में मंत्री के रूप में कार्य किया और शिक्षा, सार्वजनिक निर्माण और पर्यटन जैसे विभाग संभाले। वह 2009 से 2014 तक पुडुचेरी लोकसभा के सदस्य भी रहे।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts