Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली में स्कूल जा रही एक बच्ची पर कुत्ते ने किया हमला, ICU में भर्ती

Follow on Google News
दिल्ली में स्कूल जा रही एक बच्ची पर कुत्ते ने किया हमला, ICU में भर्ती
नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में स्कूल जा रही एक 9 साल की बच्ची पर कुत्ते ने हमला कर दिया। हमले में बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई है। बच्ची को शास्त्री पार्क के जगप्रवेश अस्पताल में दाखिल कराया गया हैं। हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उसे ICU में भर्ती किया है। घायल बच्ची शिवानी के दादा चतर सिंह ने बताया कि, गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे शिवानी कि दादी शीला देवी उसे न्यू उस्मानपुर में स्कूल छोड़ने जा रही थी। रास्ते में कुत्ता नसबंदी केंद्र है। जैसे ही वह उसके सामने पहुंची नसबंदी केंद्र से निकले एक कुत्ते ने उसपर हमला कर दिया। कुत्ते ने उसके पैर को अपने पंजे से जकड़ लिया और उसे लहू लुहान कर दिया।

आज की अन्य खबरें भी पढ़ें...

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश जौहरी का 80 साल की उम्र में निधन

बरेली। उत्तर प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रहे डॉ. दिनेश जौहरी का निधन हो गया है। बरेली शहर विधानसभा सीट से विधायक रहे डॉ. दिनेश जौहरी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 80 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। डॉ. जौहरी भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं। डॉ. दिनेश जौहरी लगातार तीन बार विधायक रहे। वह 1985 में पहली बार भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। 1991 में उन्हें कल्याण सिंह की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया। इनके बेटे राहुल जौहरी BCCI और डिस्कवरी में बड़े पद पर रहे हैं।

लखनऊ में छात्रा की गोली मारकर हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। शहर के चिनहट थाना क्षेत्र में एक युवक ने छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल की गई एक देशी पिस्टल बरामद कर ली है। अपर पुलिस उपायुक्त (पूर्व) सैयद अली अब्बास ने बताया, ‘‘हमें निष्ठा त्रिपाठी (23) नाम की छात्रा के बारे में जानकारी मिली है, जिसे बृहस्पतिवार तड़के अस्पताल में मृत लाया गया था। प्रारंभिक जांच के बाद आदित्य देव पाठक नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल की गई एक देशी पिस्टल बरामद कर ली गई है।''

इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी मुलाकात

मूल रूप से बलिया का निवासी पाठक खुद को ठेकेदार बताता है। वह चिनहट थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहता है। छात्रा एक सोशल मीडिया मंच (इंस्टाग्राम) के माध्यम से पाठक के संपर्क में आई थी। अधिकारी ने कहा, ‘‘निष्ठा बुधवार रात को पाठक के किराए के अपार्टमेंट में गई थी। उनके बीच कुछ बहस हुई जिसके बाद युवक ने उसे गोली मार दी।'' बाद में पाठक निष्ठा को अस्पताल ले गया और वहां से भाग गया। अस्पताल के कर्मचारियों को जब पता चला कि गोली लगने से उसकी मौत हो गई है तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया गया। इस संबंध में चिनहट थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कांग्रेस ने जीतू पटवारी को बनाया MP में कैंपेन कमिटी का को-चेयरमैन

दिल्ली/भोपाल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने जीतू पटवारी को मध्य प्रदेश की चुनाव अभियान समिति का सह अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस कमेटी के चेयरमैन पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया हैं। इस कमेटी में पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, अजय सिंह, डॉ गोविंद सिंह समेत 35 नेता शामिल हैं। बता दें कि, जीतू मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा, खेल और युवा मामलों के कैबिनेट मंत्री थे। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राऊ विधानसभा से विधायक हैं।

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर झारखंड के डॉक्‍टर, इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी चालू

[caption id="attachment_88963" align="aligncenter" width="600"] जमशेदपुर मेडिकल कॉलेज में प्रदर्शन करते डॉक्टर्स[/caption] रांची। झारखंड के सरकारी अस्पताल और निजी सेवा दे रहे डॉक्टर आज से हड़ताल पर हैं। डॉक्टर्स ने जमशेदपुर के महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज में हुए डॉक्टर्स से मारपीट के विरोध और मेडिकल प्रोटेक्शन बिल के प्रति सरकार के शिथिल रवैये को लेकर यह निर्णय लिया है। प्रदेश आईएमए के सचिव डा. प्रदीप सिंह ने कहा है कि लगातार डॉक्टरों के साथ हो रही मारपीट की घटना अब बर्दाश्‍त नहीं की जाएगी। 19 सितंबर की रात जमशेदपुर मेडिकल कॉलेज के पीआईसीयू वार्ड में एक बच्ची का इलाज चल रहा था। बच्ची की देर रात करीब दो बजे मौत हो गई। इस दौरान यहां पीजी मेडिकल के छात्र डॉ कमलेश उरांव ड्यूटी कर रहे थे। परिजनों ने डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से बच्ची की मौत होने का आरोप लगाते हुए डॉक्टर के साथ मारपीट की। डॉक्टर का आरोप है कि आक्रोशित परिजनों और अन्य लोगों ने चिकित्सक के कक्ष में घुसकर हमला किया।  
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts