Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

देश का पहला सोलर मिशन दो सितंबर को होगा लॉन्च, ISRO ने बताया टाइम

Follow on Google News
देश का पहला सोलर मिशन दो सितंबर को होगा लॉन्च, ISRO ने बताया टाइम
बेंगलुरु। चंद्रयान 3 के बाद इसरो अपने पहले सोलर मिशन आदित्य L1 की तैयारी कर रहा है। इसके लिए इसरो 2 सितंबर को सुबह 11:50 बजे सौर मिशन आदित्य L1 को श्री हरिकोटा से लॉन्च करेगा। आदित्य L1 सूर्य का अध्ययन करने वाली पहली स्पेस बेस्ड इंडियन लेबोरेट्री होगी। आदित्य यान, L1 यानी सूर्य-पृथ्वी के लैग्रेंजियन पॉइंट पर रहकर सूर्य पर उठने वाले तूफानों को समझेगा। यह पॉइंट पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर है। यहां तक पहुंचने में इसे करीब 120 दिन यानी 4 महीने लगेंगे।

आज की अन्य खबरें भी पढ़ें...

कोच्चि से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम की अफवाह

कोच्चि से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। फ्लाइट में सवार 139 यात्रियों को कोच्चि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतार दिया गया। प्लेन की बम सक्वाड को जांच में बम नहीं मिला। जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट 6E6482 - सुबह 10.30 बजे बेंगलुरु के लिए रवाना होने वाली थी। तभी एयरपोर्ट के CISF कंट्रोल रूम को बम की धमकी वाली कॉल आई। वहीं जांच के बाद दोपहर 2.24 बजे प्लेन बेंगलुरु के लिए रवाना हो गया।

मुकेश अंबानी ने Jio AirFiber का किया ऐलान, 19 सितंबर को होगा लॉन्च

मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने अपनी 46वीं वार्षिक आम बैठक में बड़ा ऐलान किया है। मुकेश अंबानी ने गणेश चतुर्थी के दिन यानी 19 सितंबर को जियो एयर फाइबर लॉन्च करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि जियो एयर फाइबर, 5G नेटवर्क और बेहतरीन वायरलेस टेक्नोलॉजी का उपयोग कर, घरों और दफ्तरों में वायलेस ब्राडबैंड सर्विस देगा। अंबानी ने बताया कि, आने वाले 9 महीनों में 96 फीसदी गांव में जियो की सर्विस मिलने लगेगी। इसके साथ ही इंडिया की ग्रोथ में जियो 5जी का बड़ा योगदान रहने वाला है। जियो एयर फाइबर इस कड़ी में बड़ा गेमचेंजर साबित हो सकता है।

IIT कोटा के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन बने रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल भट्‌ट

कोटा। भारतीय सेना के पूर्व सैन्य सचिव लेफ्टिनेंट जनरल अनिल भट्‌ट (रिटायर्ड) को राजस्थान के कोटा के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIT) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स का चेयरमैन बनाया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तीन साल की अवधि के लिए उन्हें इस पद पर नियुक्त किया है। लेफ्टिनेंट जनरल अनिल भट्‌ट जून 2017 में भारत और चीन के बीच हुए डोकलाम विवाद के दौरान मिलिट्री ऑपरेशंस के डायरेक्टर जनरल थे। उन्होंने श्रीनगर स्थित चिनार कोर की कमान भी संभाली थी। फिलहाल वे इंडियन स्पेस एसोसिएशन के डायरेक्टर जनरल हैं।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts