Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पश्चिम बंगाल के दत्तपुकुर की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 5 लोगों की मौत; बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

Follow on Google News
पश्चिम बंगाल के दत्तपुकुर की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 5 लोगों की मौत; बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां दत्तापुकुर थाना क्षेत्र में एक पटाखा फैक्ट्री में हो गया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। ऐसे में मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है। हादसा कोलकाता से लगभग 30 किलोमीटर दूर नीलगंज में मोशपोल इलाके में हुआ। हादसे के वक्त कई लोग फैक्ट्री में काम कर रहे थे। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। https://twitter.com/ANI/status/1695690642641588482?s=20

आज की अन्य खबरें भी पढ़ें...

मुंबई के गैलेक्सी होटल में लगी आग, तीन लोगों की मौत; कई लोग घायल

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के सांताक्रुज इलाके में स्थित गैलेक्सी होटल में आग लग गई हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। जानकारी के मुताबिक, आग दोपहर करीब 1 बजे लगी। होटल स्टाफ ने आनन-फानन में होटल को खाली करवाया। फिलहाल आग लगने की वजह का पता नहीं चला है। वहीं आग में झुलसने से घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। https://twitter.com/ANI/status/1695739892540784721?s=20

असम बीजेपी सांसद के घर मिला 10 साल के बच्चे का शव

असम के सिलचर में भाजपा सांसद राजदीप रॉय के आवास पर 10 वर्षीय बच्चे का शव मिला है। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताते हुए कहा कि, बच्चे के शव के गले में कपड़ा लिपटा हुआ था। कछार के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुब्रत सेन ने बताया कि घटना शनिवार की है। बच्चा अपनी मां और बहन के साथ सांसद के आवास में ही रह रहा था। पीड़िता की मां ढाई साल से भाजपा नेता के घर में घरेलू सहायिका के रूप में काम कर रही है और मूल रूप से धोलाई इलाके की रहने वाली है। बच्चा 5वीं कक्षा में पढ़ता था। घटना के वक्त भाजपा सांसद पार्टी कार्यालय में थे, उन्होंने कहा कि प्रोटोकॉल और दिशानिर्देशों के अनुसार पुलिस जांच की जाएगी।

ऑस्ट्रेलिया में US आर्मी का हेलिकॉप्टर क्रैश, 20 अमेरिकी सैनिक थे सवार

अमेरिका का मिलिट्री हेलिकॉप्टर ऑस्ट्रेलिया के डार्विन तट पर युद्धाभ्यास के दौरान क्रैश हो गया। अमेरिकी मिलिट्री के वी-22 ऑस्प्रे हेलिकॉप्टर में 20 सैनिक सवार थे। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसा सुबह 9 बजकर 43 मिनट पर डार्विन आईलैंड के तट पर हुआ। मिलिट्री एक्सरसाइज में फिलिपींस और इंडोनेशिया भी शामिल थे। ये अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस साल का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास है।

सीएम शिंदे का दावा - ढाई साल में गड्ढों से मुक्त हो जाएंगी मुंबई की सड़कें

मुंबई। मुंबई की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दावा किया है कि अगले दो से ढाई साल में मुंबई की सड़कों पर गड्ढे नहीं रहेंगे। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली प्रतिद्वंद्वी शिवसेना (यूबीटी) पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, अगर शहर की सड़कों के कंक्रीटीकरण का काम पूरा हो गया होता तो दुर्घटनाओं में लोगों की जान नहीं जाती। शिंदे ने पार्टी के एक कार्यक्रम में कहा, "दो से ढाई साल में मुंबई गड्ढों से मुक्त हो जाएगी और सभी सड़कें पक्की हो जाएंगी। पहले, हर बरसात के मौसम में तारकोल की सड़कें बनाई जाती थीं और लोगों को गड्ढों वाली सड़कों पर यात्रा करने के लिए मजबूर होना पड़ता था।"
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts