Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ग्रेटर नोएडा के ब्लू सफायर मॉल में हादसा, छत की ग्रिल गिरने से 2 लोगों की मौत

Follow on Google News
ग्रेटर नोएडा के ब्लू सफायर मॉल में हादसा, छत की ग्रिल गिरने से 2 लोगों की मौत
नई दिल्ली। यूपी के ग्रेटर नोएडा वेस्ट के ब्लू सफायर मॉल में रविवार (3 मार्च) को छत की ग्रिल टूटकर गिर गई। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एडिशनल डीसीपी हृदेश कथारिया ने कहा कि थाना बिसरख इलाके में स्थित अस्पताल से थाने पर सूचना मिली कि ब्लू सफायर मॉल पर छत से लोहे का स्ट्रक्चर गिरने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई है। मरने वालों में गाजियाबाद के विजयनगर में रहने वाले राजेंद्र भाटी के पुत्र हरेंद्र भाटी और छोटे खान के पुत्र शकील शामिल हैं। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आज की अन्य खबरें भी पढ़ें...

MP के दमोह-जबलपुर स्टेट हाइवे पर पलटी बस, 12 लोग घायल

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह-जबलपुर स्टेट हाइवे पर बस पलटने से 12 लोग घायल हो गए। बस में 40 यात्री सवार थे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जबेरा थाना क्षेत्र की है।

4 लोगों की हालत गंभीर

जानकारी के मुताबिक, बस जबलपुर से दमोह जा रही थी। तभी गोबरा गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में 12 लोग घायल हुए हैं, इनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

जहाज से जम्मू का नौसैनिक बीते 6 दिनों से लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

[caption id="attachment_108964" align="aligncenter" width="600"] फाइल फोटो।[/caption] नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के जहाज से एक नौसैनिक के लापता होने की सूचना मिली है। पश्चिमी नौसेना कमान ने कहा कि, नौसैनिक की पहचान साहिल वर्मा के रूप में की गई है। जम्मू के रहने वाले साहिल पिछले छह दिन, 27 फरवरी से तैनाती के दौरान भारतीय नौसेना के जहाज से समुद्र में लापता हैं। वे 2022 में भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। भारतीय नौसेना के पश्चिमी नौसेना कमान ने शनिवार (2 मार्च) को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, साहिल की तलाश के लिए जहाजों और विमानों के साथ बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। इसके साथ ही नौसेना बोर्ड ऑफ इंक्वायरी को मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस शिप से साहिल लापता हुए हैं, वह 25 फरवरी को कोच्चि से रवाना हुई थी। आखिरी बार साहिल को 25 फरवरी को शिप पर देखा गया था।

ब्राजील में विमान दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

[caption id="attachment_108959" align="aligncenter" width="600"] सांकेतिक तस्वीर[/caption] साओ पाउलो। ब्राजील के उत्तर-पूर्वी राज्य बाहिया के जंगल क्षेत्र में शनिवार को एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अग्निशमन विभाग ने यह जानकारी दी है। यह घटना बाहिया के अंदरूनी हिस्से बर्रेरास शहर में हुई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।  
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts