Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पापुआ न्यू गिनी में भड़के दंगे, 15 लोगों की मौत

Follow on Google News
पापुआ न्यू गिनी में भड़के दंगे, 15 लोगों की मौत
सिडनी। पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) में बुधवार को भड़के दंगे में 15 लोगों की मौत हो गई। ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (एबीसी) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। लाई मेट्रो कमांड के का हवाला देते हुए बताया कि, देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी में कल हुए दंगों में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि पीएनजी के दूसरे सबसे बड़े शहर लाई में सात लोग मारे गए।

आज की अन्य खबरें भी पढ़ें...

मुंबई में 1.39 करोड़ रुपए का गुटखा बरामद, तीन व्यक्ति गिरफ्तार

मुंबई। महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस ने 1.39 करोड़ रुपए मूल्य का प्रतिबंधित उत्पाद 'गुटखा' जब्त कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा के अधिकारियों को सोमवार को डी एन नगर पुलिस थाने के अंतर्गत अंधेरी इलाके में गुटखा लाए जाने की खुफिया जानकारी मिली थी। इस जानकारी के आधार पर गुटखा जब्त कर तीन लोगों को पकड़ा गया। तीनों आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें शुक्रवार तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। महाराष्ट्र में वर्ष 2012 से गुटखा और सुगंधित तंबाकू की बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध है।

ठाणे के इंडस्ट्रियल परिसर में एक निजी कंपनी के ऑफिस में लगी आग

[caption id="attachment_22229" align="aligncenter" width="600"] फाइल फोटो[/caption] ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक औद्योगिक परिसर में निजी कंपनी के कार्यालय में गुरुवार सुबह आग लग गई। एक अधिकारी ने बताया कि, आग लगने से कोई हताहत नहीं हुआ है। आग से परिसर में स्थित दो मंजिला इमारत की पहली मंजिल के दो कमरों को नुकसान पहुंचा है। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने कहा कि, गोकुल नगर के वर्धमान औद्योगिक परिसर में ‘सुपरटेक इंस्ट्रुमेंटेशन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड' के एक कार्यालय में सुबह 4.32 बजे आग लग गई। आग से दोनों कमरों में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की टीम मौके पर पहुंची। सुबह छह बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts