Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जमशेदपुर में अजगर ने जकड़ा युवक का गला, दम घुटने से मौत, गले में सांप लटका कर कमाता था पैसा

Follow on Google News
जमशेदपुर में अजगर ने जकड़ा युवक का गला, दम घुटने से मौत, गले में सांप लटका कर कमाता था पैसा
जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर शहर में गुरुवार को हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। मानगो थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की उस समय मौत हो गई जब उसके गले में लिपटे अजगर ने उसका गला जकड़ लिया। मृतक की पहचान 55 वर्षीय हेमंत सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने गले में लटका सांप लोगों को दिखाकर पैसे कमाता था। इस घटना के बाद अजगर क्षेत्र में इधर-उधर घूमने लगा और सांप पकड़ने वाले एक व्यक्ति ने उसे पकड़ लिया। बाद में अजगर को वन विभाग को सौंप दिया गया। मानगो थाने के प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

आज की अन्य खबरें...

भोपाल के हथाई खेड़ा डैम में मिला युवक का शव, पुलिस मौके पर पहुंची

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हथाई खेड़ा डैम में युवक का शव मिला है। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। हालांकि, मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

झारखंड मंत्रिमंडल में चंपई की जगह ले सकते हैं JMM विधायक रामदास सोरेन

रांची। झारखंड में घाटशिला से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के विधायक रामदास सोरेन राज्य मंत्रिमंडल में चंपई सोरेन की जगह ले सकते हैं। यह घटनाक्रम बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा झामुमो, मंत्री और विधायक के पद से इस्तीफा देने के बाद हुआ है। चंपई सोरेन के शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की संभावना है। झारखंड सरकार के अधिकारी ने पहचान गुप्त रखे जाने की शर्त पर कहा कि घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन चंपई सोरेन की जगह लेंगे। कल राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होने की संभावना है। पिछले महीने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ लेने वाले चंपई सोरेन ने बुधवार को झामुमो छोड़ दी। चंपई ने दावा किया कि झामुमो की “वर्तमान कार्यशैली और नीतियों” ने उन्हें पार्टी को छोड़ने के लिए मजबूर किया, जिसमें उन्होंने कई वर्षों तक काम किया। चंपई सोरेन दो फरवरी को झारखंड के मुख्यमंत्री बने थे। हेमंत सोरेन के जमानत पर रिहा होने के बाद चंपई पद त्याग दिया और सोरेन ने जुलाई में फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

UP के मैनपुरी में दो मंजिला मकान की छत गिरी, एक ही परिवार के 3 महिलाओं की मौत

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में दर्दनाक हादसा हो गया। इब्राहिमपुर गांव में दो मंजिला मकान की छत गिर गई। इस दौरान एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत हो गई। इलाके में चीख-पुकार मच गई। डिप्टी एसपी सत्य प्रकाश शर्मा ने घटना की पुष्टि की। जानकारी के मुताबित, यह मकान 15-16 साल पुराना था। दावा किया जा रहा है कि भारी बारिश के कारण छत गिर गई। पुलिस ने मलबे से तीनों के शव बरामद कर लिए है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts