Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छत्तीसगढ़ भाजपा के नए अध्यक्ष बनाए गए किरण सिंह देव

Follow on Google News
छत्तीसगढ़ भाजपा के नए अध्यक्ष बनाए गए किरण सिंह देव
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) छत्तीसगढ़ में जगदलपुर से नवनिर्वाचित विधायक किरण सिंह देव को नया प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया है। किरण सिंह देव को बिलासपुर से सांसद अरुण साव की जगह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाया गया है। छत्तीसगढ़ की नई सरकार में साव उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं। किरण सिंह ने अपनी राजनीति की शुरुआत भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) से की थी। बता दें कि वह पिछले 30 सालों से भाजपा से जुड़े हुए हैं। किरण सिंह देव भाजयुमो के बस्तर जिला अध्यक्ष भी रहे हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के अलावा भाजपा के बस्तर जिला अध्यक्ष भी रहे हैं। वह वर्ष 2009 से 2014 तक जगदलपुर नगर निगम के महापौर रहे। वह अभी बिलासपुर संभाग के भाजपा के प्रभारी के तौर पर दायित्व संभाल रहे थे।

आज की अन्य खबरें...

दिल्ली के कनॉट प्लेस में कमर्शियल बिल्डिंग में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 15 गाड़ियां पहुंची, देखें VIDEO

नई दिल्ली। दिल्ली के कनॉट प्लेस की कमर्शियल बिल्डिंग गोपालदास भवन में 11वीं मंजिल पर गुरुवार को करीब दोपहर करीब एक बजे भीषण आग लग गई। आग लगते ही ऊंची-ऊंची लपटे उठने लगीं तो मौके पर अफरा-तफरी मच गई। खबर मिलते ही दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंची। फिलहाल, फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। आग लगने की वजह अभी सामने नहीं आई है। देखें VIDEO...

आय से अधिक संपत्ति मामले में तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री को 3 साल की सजा, 50 लाख का जुर्माना; खतरे में विधायकी

चेन्नई। तमिलनाडु में उच्च शिक्षा मंत्री के पोनमुडी को मद्रास हाईकोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी ठहराते हुए 3 साल की सजा और 50 लाख का जुर्माना लगाया है। जिसके बाद उनकी विधायकी पर खतरा मंडराने लगा है। के पोनमुडी राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) के वरिष्ठ नेता हैं। वे कल्लाकुरिची जिले के तिरुक्कोइलुर सीट से विधायक हैं। वहीं, इस मामले में पोनमुडी की पत्नी विशालाक्षी को भी दोषी ठहराया गया है। हालांकि, कोर्ट ने अपने फैसले पर 30 दिन के लिए रोक लगा दी है।

तमिलनाडु से सबरीमाला जा रहे तीर्थयात्रियों का वाहन चाय बागान में पलटा, 8 घायल

इडुक्की। तमिलनाडु से सबरीमाला जा रहे तीर्थयात्रियों का एक वाहन गुरुवार तड़के केरल के इडुक्की जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे कम से कम 8 श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। तमिलनाडु के श्रद्धालु पड़ोसी पथनमथिट्टा जिले में स्थित भगवान अयप्पा मंदिर में पूजा करने के लिए जा रहे थे। दुर्घटना कुमिली के पास शंकरगिरी में हुई और घटना के समय वाहन में 26 तीर्थयात्री सवार थे। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा- वे ‘गूगल मैप' की मदद से यात्रा कर रहे थे और संभवत: घने कोहरे के कारण यह दुर्घटना हुई। उन्होंने मीडिया को बताया, ‘‘जब वाहन एक घुमावदार मोड़ पर मुड़ रहा था, तब चालक ने अचानक उस पर से नियंत्रण खो दिया और वाहन बगल के चाय बागान में पलट गया।

सारण में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

छपराबिहार में सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने गुरूवार को बताया कि ताजपुर-फुलवरिया मार्ग से बाइक सवार वीरेंद्र यादव और उसका दोस्त दीपक यादव बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में दीपक यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दुर्घटना में घायल वीरेंद्र यादव की मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल छपरा में हो गई। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। पुलिस इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts