Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ी चूक, Vistara के दो विमान आपस में टकराने से बाल-बाल बचे

Follow on Google News
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ी चूक, Vistara के दो विमान आपस में टकराने से बाल-बाल बचे
नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आज विस्तारा एयरलाइंस के दो विमानों को लैंड करने एवं उड़ान भरने के लिए एक ही समय अनुमति दिए जाने के मामले में नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने जांच के आदेश दे दिए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मामले की जांच के आदेश के साथ ही वायु यातायात नियंत्रण अधिकारी (ATCO) को ड्यूटी से हटा दिया गया है। दो विमानों को एक साथ उड़ान भरने एवं लैंड करने की अनुमति दिए जाने से एक दुर्घटना की आशंका पैदा हो गई थी। बता दें कि आज सुबह करीब 8 बजे दिल्ली से बागडोगरा जाने वाले विस्तारा की उड़ान संख्या यूके 725 के विमान को जिस वक्त उड़ान भरने की इजाजत दी गई, उसी वक्त अहमदाबाद से आने वाली विस्तारा की उड़ान यूके 969 के विमान को लैंडिंग की अनुमति दी जा चुकी थी। कुछ पलों का अंतर होता तो दोनों विमानों के टकराने का खतरा था। एक अधिकारी के अनुसार, जैसे ही इस बात का पता चला वैसे ही बागडोगरा जाने वाले विमान को उड़ान स्थगित करने के निर्देश दिए गए और विमान तुरंत ही रनवे से पार्किंग में लाया गया।

आज की अन्य खबरें...

नेपाल में बेकाबू होकर बस नदी में जा गिरी, 8 लोगों की मौत; 12 से ज्यादा घायल

काठमांडूनेपाल के बागमती प्रांत में बुधवार को यात्री बस मुख्य राजमार्ग से फिसलकर नदी में जा गिरी। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा उस वक्त हुआ, जब काठमांडू से पोखरा जा रही बस बागमती प्रांत के धाडिंग जिले के चालीसे इलाके में अनियंत्रित होकर त्रिशुली नदी में गिर गई। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बचाव कार्य जारी है। पुलिस उपाधीक्षक के मुताबिक, दुर्घटना के बाद बस त्रिशूली नदी में आंशिक रूप से डूब गई थी। लेकिन, बचावकर्मी मौके से यात्रियों को जीवित निकालने में सफल रहे। नेपाल में बारिश की वजह से यह नदी उफान पर है। https://twitter.com/ani_digital/status/1694277135144259840?s=20

झारखंड के पलामू से 3 माओवादी गिरफ्तार, सर्च अभियान जारी

[caption id="attachment_76481" align="aligncenter" width="600"] फाइल फोटो[/caption]   मेदिनीनगर। झारखंड के पलामू जिले से बुधवार को प्रतिबंधित 'तृतीया सम्मेलन प्रस्तुति समिति' (TSPC) के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि छतरपुर उपमंडल क्षेत्र में माओवाद रोधी एक विशेष अभियान के तहत तीनों माओवादियों को पकड़ा गया। छतरपुर के SDPO अजय कुमार ने कहा कि संगठन के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए अभियान अभी भी जारी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार माओवादियों की पहचान गोविंद यादव, शंभू परहिया और मोती साव के रूप में हुई है।

केरल में यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत; 20 से ज्यादा घायल

[caption id="attachment_71636" align="aligncenter" width="600"] फाइल फोटो[/caption] पलक्कड़। केरल के पलक्कड़ जिले में श्रीकृष्णपुरम के पास बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। करीब 38 यात्रियों को ले जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ। जिसमें 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। बस चेन्नई से कोझिकोड की ओर जा रही थी, तभी श्रीकृष्णपुरम के पास एक मोड़ पर बस ने अपना नियंत्रण खो दिया और बेकाबू होकर पलट गई। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts