Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भुवनेश्वर में गाड़ी खड़ी करने के विवाद में दो महिलाओं की हत्या

Follow on Google News
भुवनेश्वर में गाड़ी खड़ी करने के विवाद में दो महिलाओं की हत्या
भुवनेश्वर। भुवनेश्वर के एक अपार्टमेंट में गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में दो महिलाओं की हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, वारदात एयरफील्ड पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणी प्लाजा में हुई। पीड़ितों की पहचान रश्मि रंजन सेठी (28) और उनकी मित्र जुलू सेठी (35) के रूप में हुई है। भुवनेश्वर के डीसीपी प्रतीक सिंह के अनुसार, वाहन की 'पार्किंग' को लेकर हुआ विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि चाकू से दोनों पर वार किया गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को तुरंत कैपिटल अस्पताल पहुंचाया। दोनों घायलों में से एक की रास्ते में जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। डीसीपी ने कहा कि, हमने अपराध में शामिल कुछ लोगों की पहचान कर ली है। हमारी एयरफील्ड पुलिस टीम ने संदिग्धों को गिरफ्तार करने के लिए अभियान शुरू कर दिया है।

आज की अन्य खबरें...

झारखंड में IED विस्फोट, कोबरा बटालियन का जवान घायल

चाईबासा (झारखंड)। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में माओवादियों के खिलाफ तलाशी अभियान के दौरान गुरुवार को एक आईईडी विस्फोट में कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया। पुलिस ने एक बयान में कहा कि यह घटना छोटानागरा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत सारंडा जंगल में सुबह साढ़े सात बजे हुई। इसमें कहा गया कि कोबरा 209 बटालियन के एसआई जितेंद्र दानी को हेलीकॉप्टर की मदद से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, चाईबासा पुलिस, कोबरा बटालियन, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ के सुरक्षाकर्मियों ने छोटानागरा और झराइकेला पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीमावर्ती वन क्षेत्र में संयुक्त अभियान शुरू किया। बयान में कहा गया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि माओवादी नेता मिसिर बेसरा, अनल, अनमोल, अश्विन, पिंटू लोहारा, चंदन लोहारा, अमित हांसदा उर्फ ​​उपतन अपने दस्ते के सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र के सारंडा में घूम रहे हैं।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts