Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Delhi News : G20 Summit को लेकर अफवाह फैलाने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Follow on Google News
Delhi News : G20 Summit को लेकर अफवाह फैलाने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
नई दिल्ली। जी20 शिखर सम्मेलन को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के आरोप में उत्तरी दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके से एक व्यक्ति को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि बंदूकें और विस्फोटक लेकर एक ऑटो-रिक्शा प्रगति मैदान क्षेत्र की ओर जा रही है, जहां जी20 शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया है। भलस्वा डेयरी पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी का पता लगाया और उसे सार्वजनिक रूप से झूठी सूचना फैलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस ने ट्वीट कर लिखा- जी20 शिखर सम्मेलन के स्थल पर बम की अफवाह पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, दिल्ली पुलिस के भलस्वा डेयरी थाने की टीम ने आरोपी का पता लगाया और उसे सार्वजनिक रूप से झूठी सूचना फैलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

आज की अन्य खबरें...

मुंबई के कुर्ला में रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग, देखें VIDEO

मुंबई। मुंबई के कुर्ला स्थित एक रिहायशी इमारत में शुक्रवार तड़के आग लग गई, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कुर्ला पूर्व के कुरैशी नगर इलाके में स्थित गैलेक्सी इमारत के मीटर बक्से में शार्ट-सर्किट की वजह से 5 बजकर 20 मिनट पर आग लग गई। स्थानीय पुलिस और अग्निशमन कर्मी सूचना प्राप्त होने के बाद तुरंत मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू। https://twitter.com/ANI/status/1699944780455981297?s=20

झारखंड के हजारीबाग में दर्दनाक हादसा, बेकाबू होकर कार पलटी; 4 की मौत, 3 घायल

हजारीबाग झारखंड के हजारीबाग जिले में शुक्रवार को एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में सवार चार लोगों की मौत हो गई। जबकि, तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े छह बजे चरही में हुई। चरही पुलिस थाने के प्रभारी विक्रम कुमार ने कहा कि एसयूवी कार बिहार से रामगढ़ में रजरप्पा मंदिर की ओर जा रही थी, तभी अचानक हादसे हो गया। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts