Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बंगाल में गोदाम की छत गिरने से चार मजदूरों की मौत, मृतकों की हुई पहचान

Follow on Google News
बंगाल में गोदाम की छत गिरने से चार मजदूरों की मौत, मृतकों की हुई पहचान
हावड़ा। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के गुसुरी इलाके में बुधवार तड़के एक कपड़ा गोदाम में सो रहे चार मजदूरों की छत गिरने से मौत हो गई। पुलिस और दमकलकर्मियों सूत्रों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़ितों की पहचान मुकेश राम, भोला यादव, पिंटू राम और राजू महतो के रूप में हुई है। अधिकारियों ने कहा कि घटना के समय जेएन मुखर्जी रोड स्थित गोदाम में नौ कर्मचारी सो रहे थे और उनमें से चार मलबे में दब गए थे।

आज की अन्य खबरें...

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में IED विस्फोट, 209 कोबरा बटालियन का एक जवान घायल

  रांची। झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के सारंडा में आईईडी विस्फोट में 209 कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया। राज्य पुलिस मुख्यालय ने बताया कि जराइकेला थाना क्षेत्र के कुलापाबुरु में आईईडी ब्लास्ट हुआ है। सारंडा में ब्लास्ट की पुष्टि पश्चिम सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने की है। एक करोड़ के इनामी नक्सली नेता मिसिर बेसरा के दस्ते की सूचना पर 209 कोबरा बटालियन की टीम सारंडा के जराइकेला थाना क्षेत्र में पैदल ही सर्च अभियान चला रही थी। इसी दौरान कुलापाबुरु जंगल तक जब सर्च अभियान शुरू हुआ, तभी जमीन में दबे एक आईईडी में ब्लास्ट हो गया। घायल जवान का प्राथमिक इलाज कर उसे हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर रांची बेहतर इलाज के लिए भेजा गया है।

हिमेश रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई। मशहूर संगीतकार हिमेश रेशमिया के पिता और संगीतकार निर्देशक विपिन रेशमिया का निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। खबर के अनुसार, विपिन रेशमिया को सांस लेने में तकलीफ और उम्र से संबंधित समस्याओं के कारण बुधवार रात कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके परिवार की ओर से मीडिया के लिए जारी एक बयान में करीबी दोस्त अनूप सिंह ने कहा कि विपिन रेशमिया का निधन हो गया। बयान में कहा गया कि ‘‘हम अत्यंत दुख के साथ सूचित करते हैं कि हमारे प्रिय विपिन रेशमिया का 18 सितंबर को निधन हो गया। वह अपने पीछे दया, बुद्धिमत्ता, संजोई हुई स्मृतियों और पुरानी संगीत की विरासत छोड़ गए हैं।'' उनका अंतिम संस्कार आज ओशिवरा श्मशान घाट पर किया जाएगा। विपिन रेशमिया ने 1988 की फिल्म “इंसाफ की जंग” के लिए संगीत तैयार किया था। वह “द एक्सपोज” और “तेरा सुरूर” जैसी फिल्मों के निर्माता रहे। इन दोनों ही फिल्मों में उनके बेटे हिमेश रेशमिया भी थे।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts