PlayBreaking News

'बधाई हो..., Only Love Gen Z'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बॉलीवुड का रिएक्शन, प्रियंका चोपड़ा से विजय वर्मा तक का तंज वायरल

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। विजय वर्मा, प्रियंका चोपड़ा, प्रकाश राज, गुल पनाग, वाणी कपूर, स्वरा भास्कर, वीर दास, समय रैना, दीया मिर्जा और अन्य कलाकारों ने अलग-अलग अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया दी। आखिर किस स्टार ने क्या कहा और क्यों सोशल मीडिया पर छिड़ गई बहस?
Follow on Google News
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बॉलीवुड का रिएक्शन, प्रियंका चोपड़ा से विजय वर्मा तक का तंज वायरल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बॉलीवुड का रिएक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क। NEET-UG पेपर लीक विवाद को लेकर लंबे समय से देशभर में विरोध प्रदर्शन चल रहे थे। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आंदोलन के बाद 25 जुलाई 2026 को पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आई। इसके बाद सोशल मीडिया पर इस मुद्दे की चर्चा तेज हो गई। कई बॉलीवुड सितारों, कलाकारों और स्टैंडअप कॉमेडियन्स ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी। कुछ ने छात्रों का समर्थन किया, तो कुछ ने इसे युवाओं की जीत बताया। वहीं कुछ पोस्ट और कमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगे।

विजय वर्मा के पोस्ट ने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे ज्यादा चर्चा अभिनेता विजय वर्मा की इंस्टाग्राम स्टोरी की रही। उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, अच्छा चलता हूं… दुआओं में याद रखना। यह लाइन रणबीर कपूर की फिल्म के एक लोकप्रिय गाने से ली गई है। विजय वर्मा का यह पोस्ट कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कई लोगों ने इसे मजाकिया अंदाज बताया, जबकि कुछ लोगों ने इसे राजनीतिक तंज माना।

प्रियंका चोपड़ा ने इमोजी के जरिए दी प्रतिक्रिया

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सीधे कोई लंबा बयान नहीं दिया। उन्होंने पत्रकार फे डीसूजा की पोस्ट पर कमेंट किए। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे छात्रों के समर्थन और पूरे घटनाक्रम पर सकारात्मक प्रतिक्रिया के रूप में देखा। इसके बाद उनके कमेंट के स्क्रीनशॉट भी तेजी से शेयर किए जाने लगे।

/img/99/1784978153791

पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ये क्या कर दिया

सिंगर और रैपर रफ्तार ने भी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया दी। रफ्तार ने धर्मेंद्र प्रधान से जुड़ी पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। वहीं अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ये क्या कर दिया? उनका यह रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन गया।

/img/99/1784978155995

प्रकाश राज बोले- जनता की ताकत सबसे बड़ी

अभिनेता प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पर लिखा, बधाई हो... आपने साबित कर दिया कि आप किसी सरकार को भी घुटनों पर ला सकते हैं। उनका यह पोस्ट भी काफी वायरल हुआ। कई यूजर्स ने इसे लोकतंत्र में जनता की ताकत से जोड़कर देखा।

गुल पनाग ने युवाओं की ताकत बताई

अभिनेत्री गुल पनाग ने इस पूरे घटनाक्रम को युवाओं की जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र में जनता के प्रति जवाबदेही की याद दिलाता है। उनके अनुसार जब युवा एकजुट होकर अपनी बात रखते हैं तो उसका असर जरूर दिखाई देता है।

सोनाक्षी सिन्हा और ट्विंकल खन्ना ने भी किया समर्थन

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और ट्विंकल खन्ना ने भी इस खबर से जुड़ी पोस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। दोनों ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में अपनी प्रतिक्रिया दी। उनकी पोस्ट पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट किए।

/img/99/1784978151074

स्वरा भास्कर ने कहा- छात्रों की बड़ी जीत

अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने इस पूरे घटनाक्रम को छात्रों के लिए बहुत बड़ी जीत बताया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे युवाओं के लिए यह एक अहम पल है।

/img/99/1784978139554

वीर दास का संदेश हुआ वायरल

स्टैंडअप कॉमेडियन और अभिनेता वीर दास ने इंस्टाग्राम पर लिखा, दोस्त, आप खूबसूरत बच्चे हो। यहां से आगे जो भी हो, आप जीत गए। अब जल्दी से जश्न मनाओ। उनका यह संदेश भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ और हजारों लोगों ने इसे शेयर किया।

समय रैना ने भी दी शुभकामनाएं

कॉमेडियन समय रैना ने भी इस फैसले का स्वागत किया। उन्होंने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और आगे की सफलता की कामना की।

फातिमा सना शेख ने विजय वर्मा के पोस्ट पर किया रिएक्ट

अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने विजय वर्मा की वायरल इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई हंसने वाले इमोजी पोस्ट किए। सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके इस रिएक्शन पर भी जमकर चर्चा की।

आयशा खान ने लिखा लंबा भावुक संदेश

'धुरंधर' फेम अभिनेत्री आयशा खान ने इस पूरे मामले पर एक लंबा पोस्ट लिखा। उन्होंने कहा कि यह एक सकारात्मक संकेत है और उम्मीद जताई कि प्रभावित परिवारों को न्याय मिलेगा। उन्होंने लिखा कि किसी अपने को खोने का दर्द कभी खत्म नहीं हो सकता, लेकिन जिम्मेदारी तय होना जरूरी है। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले लोगों के साथ निष्पक्ष व्यवहार होगा और उनके खिलाफ दर्ज मामलों की भी निष्पक्ष जांच होगी।

वाणी कपूर ने छात्रों के नाम लिखा खास संदेश

अभिनेत्री वाणी कपूर ने सोशल मीडिया पर लिखा, हर उस छात्र के लिए, जिसने लगातार कोशिश की, लगातार सवाल पूछे और लगातार उम्मीद बनाए रखी... यह पल उसी के लिए है। उनकी यह पोस्ट भी तेजी से वायरल हुई और हजारों लोगों ने इसे शेयर किया।

दीया मिर्जा और ताहिरा कश्यप ने भी जताया समर्थन

अभिनेत्री दीया मिर्जा ने अपनी पोस्ट में लिखा, Only Love Gen Z. वहीं अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी और लेखिका ताहिरा कश्यप ने प्रदर्शनकारियों की तारीफ करते हुए लिखा, आपने कर दिखाया। दोनों की पोस्ट पर भी सोशल मीडिया यूजर्स ने बड़ी संख्या में प्रतिक्रिया दी।

[instagram-post link="https://www.instagram.com/reel/DbNhuLIIpZ7/?utm_source=ig_embed&ig_rid=AEeA6DFeP6aajm-bCllSnFT"]

किन सितारों ने पोस्ट को किया लाइक?

पत्रकार फे डीसूजा की पोस्ट को कई बॉलीवुड सितारों ने लाइक भी किया। इनमें आलिया भट्ट, तृप्ति डिमरी, सोनम कपूर और वरुण धवन समेत कई अन्य चर्चित कलाकारों के नाम सामने आए। इसके बाद यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी।

सोशल मीडिया पर क्यों छिड़ गई बहस?

धर्मेंद्र प्रधान के कथित इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंटा नजर आया। एक वर्ग इसे छात्रों की आवाज और लोकतंत्र की जीत बता रहा है। वहीं दूसरा वर्ग पूरे घटनाक्रम पर अलग राय रखता दिखाई दिया

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts