Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bollywood News:'कर्तव्य' में पुलिस ऑफिसर बनेंगे सैफ अली खान, 15 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज

अली खान की अगली क्राइम-ड्रामा फिल्म कर्तव्य को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म का डिजिटल प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर 15 मई को होगा। इस प्रोजेक्ट के जरिए सैफ एक बार फिर दमदार पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आने वाले हैं, जिसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है।
'कर्तव्य' में पुलिस ऑफिसर बनेंगे सैफ अली खान, 15 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज

फिल्म में सैफ के साथ रसिका दुग्गल, संजय मिश्रा, सौरभ द्विवेदी, जाकिर हुसैन और मनीष चौधरी जैसे कलाकार नजर आएंगे, जो कहानी को और प्रभावशाली बनाएंगे।

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट का बड़ा प्रोजेक्ट

'कर्तव्य' का निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने किया है, जो शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी है। फिल्म का निर्देशन पुलकित ने किया है और इसे तैयार होने में करीब तीन साल का समय लगा है।

ये भी पढ़ें: King 100: 30 साल बाद फिर साथ दिखेंगे नागार्जुन-तब्बू, 'किंग 100' में हुई एंट्री, शूटिंग शुरू

पुलिस अवतार में सैफ की वापसी

सैफ अली खान इससे पहले सेक्रेड गेम्स में पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आए थे, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। लगभग सात साल बाद वह फिर इसी अवतार में लौट रहे हैं, लेकिन इस बार किरदार और कहानी दोनों ज्यादा जटिल और गहराई लिए हुए हैं।

ये भी पढ़ें: Exit Poll 2026: किसके सिर पर सजेगा बंगाल का ताज ? टीएमसी की बनेगी सरकार या होगा सत्ता परिवर्तन

नैतिक संघर्ष और परिवार की कहानी

'कर्तव्य' एक ऐसे पुलिस अधिकारी की कहानी है, जो अपने कर्तव्य और निजी जिंदगी के बीच उलझा हुआ है। बढ़ते खतरे न केवल उसके काम को प्रभावित करते हैं, बल्कि उसके परिवार को भी जोखिम में डाल देते हैं। ग्रामीण परिवेश में सेट यह फिल्म कानून, सच्चाई और रिश्तों के जटिल समीकरणों को उजागर करती है।

OTT पर सैफ की मजबूत पकड़

वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान को हाल ही में ज्वेल थीफ में देखा गया था, जो भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। 'कर्तव्य' के साथ वह एक बार फिर ओटीटी पर अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी में हैं, जहां कंटेंट-ड्रिवन किरदारों में उनकी खास पहचान बन चुकी है। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts