Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

चौदहवीं के ये चांद भी करेंगे चंद्रोदय का बेसब्री से इंतजार, इन बॉलीवुड एक्ट्रेस का है पहला करवा चौथ

Follow on Google News
चौदहवीं के ये चांद भी करेंगे चंद्रोदय का बेसब्री से इंतजार, इन बॉलीवुड एक्ट्रेस का है पहला करवा चौथ
एंटरटेनमेंट डेस्क। करवा चौथ बगैर चांद का दीदार किए पूरा नहीं होता। यही वजह है कि अपने पहले करवा चौथ को यादगार बनाने के लिए कपल लाख जतन करते हैं। इस साल फिल्मी दुनिया की कई एक्ट्रेस धूमधाम से शादी के बंधन में बंधी हैं। यही वजह है कि न्यूली मैरिड ये कपल अपना पहला करवा चौथ सेलिब्रेट करने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। परिणीति चोपड़ा से लेकर कियारा आडवाणी तक, अथिया शेट्टी से लेकर स्वरा भास्कर तक हीरोइन लिस्ट में शामिल हैं, जो शादी के बाद अपना पहला करवा चौथ का व्रत रखेंगी। हालांकि, इन सेलेब्स ने फिलहाल अपने सेलिब्रेशन का प्लान डिस्क्लोज नहीं किया है, लेकिन फैंस को उम्मीद है कि करवा चौथ की पूजा के बाद इन कपल्स के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते दिखाई देंगे।

इन एक्ट्रेस पर रहेगी सबकी नजर...

परिणीति-राघव

परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस हैं। लाखों फैंस इन्हें फॉलो भी करते हैं। एक्ट्रेस ने इसी साल आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के साथ लव कम अरेंज मैरिज की है। कपल ने 13 मई को सगाई की थी और 24 सितंबर को राजस्थान के उदयपुर के लीला पैलेस में शादी की। दोनों के विवाह को केवल एक महीना बीता है। ऐसे में परी का यह पहला करवा चौथ होगा।

कियारा-सिद्धार्थ

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक कपल्स में से एक है। दोनों ने राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में 7 फरवरी को शादी रचाई थी। शादी से पहले कपल्स ने काफी वक्त तक एक दूसरे को डेट किया था। कियारा और सिद्धार्थ का यह पहला करवा चौथ है।

अथिया-राहुल

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी और भारतीय क्रिकेट टीम के वाइस कैप्टन केएल राहुल की शादी के चर्चे बॉलीवुड में खूब हुए थे। दोनों ने इसी साल 23 जनवरी को सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्म हाउस पर शादी की थी। इसमें बड़े-बड़े सेलेब्स पहुंचे थे। हालांकि, राहुल इन दिनों चल रहे वर्ल्ड कप में व्यस्त हैं। 2 नंबवर को श्रीलंका से भारतीय टीम का सामना है। ऐसे में अथिया के शादी के बाद पहले करवा चौथ सेलिब्रेशन पर सभी की निगाहें रहेंगी।

सोनाली-आशीष

प्यार का पंचनामा फेम एक्ट्रेस सोनाली सहगल ने इसी साल आशीष सजनानी से लव मैरिज की है। दोनों ने काफी टाइम तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की। सोनाली का शादी के बाद यह पहला करवा चौथ होगा।

हंसिका-सोहेल मोटवानी

हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया ने पिछले साल 4 दिसंबर को शादी की थी। एक्ट्रेस ने अपनी दोस्त के एक्स हसबैंड से ही शादी की है, जिस वजह से उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था। हालांकि, इनकी शादी को एक साल पूरा होने वाला है। ये एक्ट्रेस भी शादी के बाद अपना पहला करवा चौथ मनाएगी।

शिवालिका-अभिषेक

खुदा हाफिज फेम एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय इसी साल 24 जुलाई फिल्ममेकर अभिषेक पाठक के साथ शादी के बंधन में बंधी। एक्ट्रेस अपने पहले करवा चौथ व्रत को लेकर काफी खुश नजर आ रही हैं। इस कपल का यह पहला करवा चौथ सेलिब्रेशन होगा। (इनपुट - विवेक राठौर) ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17 : क्यों हुआ था सुशांत और अंकिता का ब्रेकअप ? एक्ट्रेस बोलीं- मैं ब्लैंक हो गई थी, उस रात ने सब बदल दिया
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts