सुनीता विलियम्स की पृथ्वी पर वापसी 26 जून तक टली, बोइंग स्टारलाइनर में आई तकनीकी परेशानी; 5 जून को हुआ था लॉन्च

सुनीता विलियम्स की पृथ्वी पर वापसी 26 जून तक टली, बोइंग स्टारलाइनर में आई तकनीकी परेशानी; 5 जून को हुआ था लॉन्च
बोइंग के स्टारलाइनर कैप्सूल की पृथ्वी पर वापसी अब कुछ और दिनों के लिए टाल दी गई है। भारतीय मूल की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से पृथ्वी पर 22 जून को वापसी नहीं करेंगे। नासा ने बताया कि, थ्रस्टर में समस्या और निर्धारित स्पेसवॉक के कारण स्टारलाइनर देरी से पृथ्वी पर लैंड करेगा। नासा ने घोषणा की है कि स्टारलाइनर अपने लॉन्च के लगभग 3 सप्ताह बाद 26 जून से पहले अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए अपना पहला मानव मिशन पूरा नहीं कर पाएगा।

24 जून को करेंगे स्पेसवॉक

इस मिशन के तहत नासा के अंतरिक्ष यात्री बैरी विल्मोर और सुनीता विलियम्स ISS की यात्रा पर गए हैं। स्टारलाइनर कैप्सूल से ISS गए अंतरिक्ष यात्रियों के लिए एक स्पेसवॉक पहले से शेड्यूल है। दोनों अंतरिक्ष यात्री 24 जून को स्पेसवॉक करेंगे।

5 जून को हुआ था लॉन्च

नासा ने इस मिशन को 5 जून को रात 8:22 बजे लॉन्च किया था। फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से ULA के एटलस V रॉकेट से लॉन्च किया गया था। इस मिशन के तहत दोनों अंतरिक्ष यात्री एक हफ्ते तक ISS में मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों के साथ समय बिताने वाले थे और कई तकनीकी परीक्षण करने वाले थे। स्पेसक्राफ्ट अगले दिन यानी, 6 जून को रात 11:03 बजे ISS पहुंचा था। इसे रात 9:45 बजे पहुंचना था, लेकिन रिएक्शन कंट्रोल थ्रस्टर में परेशानी आ गई थी। ये भी पढ़ें- चीनी अंतरिक्ष यान चंद्रमा के सुदूर हिस्से में सफलतापूर्वक उतरा
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

Latest Posts