Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Srinagar News : झेलम नदी में नाव पलटने से हादसा, दो बच्चों समेत 6 की मौत; 15 लोग थे सवार, 6 का रेस्क्यू किया, 3 अभी भी लापता

Follow on Google News
Srinagar News : झेलम नदी में नाव पलटने से हादसा, दो बच्चों समेत 6 की मौत; 15 लोग थे सवार, 6 का रेस्क्यू किया, 3 अभी भी लापता
श्रीनगर। कश्मीर के श्रीनगर शहर में मंगलवार को झेलम नदी में एक नाव पलट गई। इस दौरान दो बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गई। नाव में 15 लोग सवार थे, जिसमें सात स्कूली बच्चे और आठ लोग शामिल थे। 6 लोगों का रेस्क्यू किया गया। जबकि, तीन लोग अभी भी लापता हैं। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों को लेकर नाव गांदरबाल से बटवारा जा रही थी। जानकारी के मुताबिक, रोजाना ये नाव लोगों को लेकर गांदरबल से बटवारा जाती है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। SDRF द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। लापता लोगों की तलाश की जा रही है। https://twitter.com/psamachar1/status/1780146055398449288

48 घंटे से हो रही तेज बारिश

जिला कलेक्टर ने बताया कि झेलम नदी में नाव हादसा सुबह करीब 7:45 बजे से 8 बजे के बीच हुआ। पिछले 48 घंटों से हो रही तेज बारिश के चलते झेलम नदी का जल स्तर बढ़ गया था, जिसके चलते प्रशासन को अलर्ट जारी किया था। हादसे से जुड़ी तस्वीरें...
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts