Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bluetooth 6.0 New Features के साथ जल्द होगा लॉन्च, फोन को ट्रैक करना होगा अब और आसान

Bluetooth 6.0 New Features के साथ जल्द होगा लॉन्च, फोन को ट्रैक करना होगा अब और आसान
टेक डेस्क। ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी ने हमारे दैनिक जीवन को आसान और सुविधाजनक बनाया है। ब्लूटूथ के अगले वर्जन Bluetooth 6.0 की आधिकारिक रूप से घोषणा की जा चुकी है। यह ब्लूटूथ डिवाइसेज को और भी अधिक सटीक बनाएगा। Bluetooth 6.0 जल्द ही स्मार्टफोन, कंप्यूटर और अन्य डिजिटल गैजेट में उपलब्ध होगा। ब्लूटूथ के इस नए वर्जन में चैनल साउंडिंग फीचर की खास चर्चा है।

क्या है चैनल साउंडिंग फीचर ?

चैनल साउंडिंग एक ऐसा फीचर है जो ब्लूटूथ डिवाइसेज को एक दूसरे के साथ बेहतर ढंग से संवाद करने में सक्षम बनाता है। चैनल साउंड फीचर एक ऐसी तकनीक है, जो आपको बेहतर ऑडियो अनुभव प्रदान करती है। यह फीचर आपके हेडफोन या स्पीकर में साउंड को कई चैनलों में डिवाइड करता है, जिससे आपको एक वास्तविक और विस्तृत ध्वनि अनुभव मिलता है। इस फीचर में साउंड को अलग-अलग चैनलों में भेजा जाता है। यह फीचर डिवाइसेज को एक दूसरे के साथ सेंटीमीटर सटीकता के साथ दूरी मापने में सक्षम बनाता है, भले ही वे काफी दूरी पर हो। यह फीचर बहुत ही उपयोगी साबित हो सकता है।

‘Find My Device’ जैसी सुविधाओं में आएगी एक्यूरेसी

Bluetooth 6.0 दो डिवाइसेज के बीच सटीक दूरी जानने में सक्षम होगा। इससे ‘Find My Device’ जैसी सुविधाओं में काफी सुधार देखने को मिलेगा। इसके जरिए यूजर्स के खोए हुए फोन को ट्रैक करने में आसानी होगी और साथ ही फोन की दूरी की एक्यूरेसी का पता लगाया जा सकता है। यह डिवाइस की स्थिति का सटीक (exact) पता लगाने के लिए आधुनिक एंगल ऑफ अराइवल (AoA) और एंगल ऑफ डायरेक्शन (AoD) सिग्नल ट्रांसमिशन तकनीक का उपयोग करेगा।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts