Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पाकिस्तान की 14 से ज्यादा सैन्य चौकियों पर BLA के कब्जे का दावा, हथियार लूटने का भी आरोप

BLA ने पिछले तीन महीनों में पाकिस्तान की 14 से ज्यादा सैन्य चौकियों पर कब्जे का दावा किया है। संगठन ने हथियार लूटने और चौकियां तबाह करने की बात कही।
पाकिस्तान की 14 से ज्यादा सैन्य चौकियों पर BLA के कब्जे का दावा, हथियार लूटने का भी आरोप

पाकिस्तान में बलोच विद्रोही संगठन बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तानी सेना को लेकर बड़ा दावा किया है। संगठन का कहना है कि उसने पिछले तीन महीनों में अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी सेना की 14 से ज्यादा सैन्य चौकियों पर कब्जा किया है। BLA के मुताबिक, इन चौकियों को तबाह किया गया और वहां मौजूद हथियार भी लूट लिए गए। संगठन ने अपने दावे के समर्थन में कुछ वीडियो भी जारी किए हैं।

BLA ने 14 से ज्यादा चौकियों पर कब्जे का किया दावा

BLA के मुताबिक, पिछले तीन महीनों के दौरान अलग-अलग जगहों पर उसकी ओर से कार्रवाई की गई। संगठन का दावा है कि इन कार्रवाइयों के दौरान पाकिस्तानी सेना की 14 से ज्यादा चौकियों पर कब्जा किया गया। BLA का यह भी कहना है कि कब्जे के बाद इन चौकियों को पूरी तरह तबाह कर दिया गया। संगठन के मुताबिक, सैन्य पोस्टों पर मौजूद हथियारों को भी अपने कब्जे में लिया गया। हालांकि, ये सभी दावे BLA की ओर से किए गए हैं।

दावे के समर्थन में वीडियो भी जारी

BLA ने अपनी कार्रवाई से जुड़े वीडियो भी जारी किए हैं। सामने आए फुटेज में संगठन के लड़ाके पाकिस्तानी सेना की चौकियों पर कब्जा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में इन सैन्य पोस्टों को नुकसान पहुंचाते हुए भी दिखाया गया है। संगठन का कहना है कि अलग-अलग जगहों पर की गई ये कार्रवाइयां सुनियोजित तरीके से की गईं। BLA ने इन्हीं वीडियो को अपने दावों के समर्थन में जारी किया है।

Breaking News

क्वेटा-तफ्तान व्यापार मार्ग भी कार्रवाई वाले इलाकों में शामिल

BLA ने जिन इलाकों में सैन्य चौकियों के कब्जे और उन्हें तबाह करने का दावा किया है, उनमें क्वेटा-तफ्तान व्यापार मार्ग भी शामिल है। यह मार्ग रणनीतिक रूप से अहम माना जाता है। क्वेटा-तफ्तान मार्ग व्यापार के साथ-साथ सैन्य आवाजाही के लिहाज से भी संवेदनशील माना जाता है। ऐसे में इस इलाके में सैन्य चौकियों को लेकर BLA का दावा खास तौर पर चर्चा में है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts