PlayBreaking News

BLA का दावा- हाईजैक की गई ट्रेन के सभी 214 बंधकों को मार डाला; तो क्या पाक सरकार ने बोला झूठ!

Follow on Google News
BLA का दावा- हाईजैक की गई ट्रेन के सभी 214 बंधकों को मार डाला; तो क्या पाक सरकार ने बोला झूठ!
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) और पाकिस्तानी सेना के बीच खूनी संघर्ष लगातार जारी है। BLA ने दावा किया है कि उसने हाईजैक की गई ट्रेन जाफर एक्सप्रेस के 214 बंधकों को मार डाला है। BLA ने यह भी आरोप लगाया कि पाकिस्तानी सेना ने बंधकों की अदला-बदली के लिए 48 घंटे का समय होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे इतने लोगों की जान चली गई। BLA ने अपने बयान में कहा कि यह युद्ध खत्म नहीं हुआ है, बल्कि और तेज हो गया है। संगठन के अनुसार, उनके लड़ाके लगातार हमले कर रहे हैं और पाकिस्तानी सेना अब तक अपने मारे गए सैनिकों के शव तक नहीं निकाल पाई है।

12 मार्च को जाफर एक्सप्रेस का हाईजैक

12 मार्च को बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) के लड़ाकों ने पाकिस्तान की यात्री ट्रेन जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया था। इसके बाद 13 मार्च को पाकिस्तानी सेना ने दावा किया कि उसने इस संकट को समाप्त कर दिया है और 33 बलूच लड़ाकों को मार गिराया है। पाकिस्तानी सेना ने यह भी कहा था कि इस ऑपरेशन के दौरान कुछ बंधक भी मारे गए थे। लेकिन अब BLA ने इसका खंडन करते हुए कहा कि उनके लड़ाकों को मारा नहीं गया, बल्कि उन्होंने खुद शहादत को चुना।

हमने बंधकों की अदला-बदली के लिए 48 घंटे का समय दिया था

BLA ने अपने ताजा बयान में कहा कि उन्होंने पाकिस्तानी सेना को बंधकों की अदला-बदली के लिए 48 घंटे का समय दिया था, लेकिन सरकार की जिद और अनदेखी के कारण इतने लोगों की जान चली गई। संगठन का कहना है कि यह लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है, बल्कि और तेज होगी। BLA ने यह भी कहा कि हमने हमेशा युद्ध और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन किया है, लेकिन पाकिस्तानी सेना ने अपने सैनिकों को बचाने के बजाय उन्हें युद्ध का ईंधन बना दिया।

हमारे लड़ाकों ने खुद शहादत चुनी

BLA ने पाकिस्तानी सेना के दावों को खारिज करते हुए कहा कि उनके लड़ाके मारे नहीं गए, बल्कि उन्होंने खुद आखिरी दम तक लड़ने का संकल्प लिया था। संगठन का कहना है कि अब पाकिस्तानी सेना उनके फिदायीन लड़ाकों के शवों को अपनी जीत के रूप में पेश करने की कोशिश कर रही है। BLA ने कहा कि हमने हमेशा अपने मिशन को पूरा करने के लिए आत्मबलिदान दिया है। हमारे लड़ाके लौटने के इरादे से नहीं गए थे, बल्कि आखिरी दम तक लड़ने के लिए तैयार थे।

पाकिस्तानी सेना ने अपने सैनिकों को बचाने की कोशिश नहीं की

BLA ने अपने बयान में पाकिस्तानी सेना पर यह भी आरोप लगाया कि उसने अपने सैनिकों को बचाने की कोशिश नहीं की, बल्कि उन्हें युद्ध का ईंधन बना दिया। संगठन का कहना है कि पाकिस्तानी सेना अपनी सभी सैन्य और खुफिया क्षमताओं के बावजूद बंधकों को छुड़ाने में नाकाम रही।

ऑपरेशन दर्रा-ए-बोलान के बाद देंगे पूरी जानकारी

BLA ने अपने बयान में कहा कि ‘ऑपरेशन दर्रा-ए-बोलान’ के पूरा होने के बाद इस पूरी घटना की विस्तार से जानकारी दी जाएगी। संगठन ने यह भी कहा कि उनके लड़ाके लगातार हमले कर रहे हैं और पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान हो रहा है। ये भी पढ़ें- MP Weather Update : इस बार प्रदेश होगा गर्मी से बेहाल! तापमान में 2-3 डिग्री उछाल, महीने के अंत तक हीटवेव का अलर्ट
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts