PlayBreaking News

इंदौर में बीजेपी का मेगा प्रशिक्षण वर्ग शुरू, सात राज्यों के प्रतिनिधि जुटे

इंदौर के डेली कॉलेज में बीजेपी का पश्चिम-मध्य क्षेत्र प्रशिक्षण वर्ग शुरू हुआ, जिसमें सात राज्यों के प्रतिनिधि शामिल हुए। 12 सत्रों में संगठन, रणनीति और जनसंपर्क पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। हेमंत खंडेलवाल ने इसे संगठन मजबूती की दिशा में अहम कदम बताया।
Follow on Google News
इंदौर में बीजेपी का मेगा प्रशिक्षण वर्ग शुरू, सात राज्यों के प्रतिनिधि जुटे

 इंदौर के डेली कॉलेज के  सभागृह में भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम-मध्य क्षेत्र का प्रशिक्षण वर्ग विधिवत रूप से दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक विधि से की गई, जिसमें वरिष्ठ पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गोवा, दमन-दीव और दादरा नगर हवेली सहित सात राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

 

केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित इस प्रशिक्षण वर्ग में संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। पिछले एक सप्ताह से चल रही तैयारियों के बाद आयोजित इस कार्यक्रम में 286 से अधिक प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने इसे भव्य रूप दिया। प्रशिक्षण वर्ग में कुल 12 सत्र रखे गए हैं, जिनमें संगठनात्मक नीतियां, जनसंपर्क रणनीति और आगामी राजनीतिक चुनौतियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा।

 महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं का  स्वागत काउंटर

कार्यक्रम के दौरान नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा और स्थानीय पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। वहीं, महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने स्वागत काउंटर पर आगंतुकों का पंजीयन कर उनका अभिनंदन किया। इस प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल हुए हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर प्रतिक्रिया

मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने की परंपरा काफी पुरानी है। पंचायत और मंडल स्तर पर 1313 प्रशिक्षण पूरे हो चुके हैं, और अब जिला स्तर के कार्यकर्ताओं के लिए यह सत्र आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 385 से अधिक प्रतिनिधियों को विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी।

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस तरह की टिप्पणियां गैर-जिम्मेदाराना हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न केवल देश, बल्कि विश्व स्तर पर एक लोकप्रिय और सम्मानित नेता हैं, और उनके प्रति इस तरह की भाषा का प्रयोग निंदनीय है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts