Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियां घर-घर पहुंचाएगी बीजेपी, 9 जून से शुरू होगा ‘संकल्प से सिद्धि तक’ अभियान

Follow on Google News
मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियां घर-घर पहुंचाएगी बीजेपी, 9 जून से शुरू होगा ‘संकल्प से सिद्धि तक’ अभियान
भोपाल। बीजेपी ने 9 जून से 'संकल्प से सिद्धि तक' अभियान शुरू करने का फैसला किया है। इस अभियान के तहत बीजेपी नेता जनता के बीच जाकर मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियां बताएंगे। बीजेपी का लक्ष्य है कि वह मोदी सरकार की सफलताओं को घर-घर पहुंचाए और कांग्रेस सरकार की विफलताओं को भी उजागर करे।

जिला स्तर पर होंगी प्रेस वार्ताएं

इस अभियान के तहत 10 और 11 जून को जिला स्तर पर प्रेस वार्ताएं होंगी। मंडल स्तर तक भारत संकल्प सभा का आयोजन होगा। इसके अलावा 15 से 20 जून तक मंडलों में योग शिविरों का आयोजन होगा। 23 जून को डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस और 6 जुलाई को उनकी जयंती मनाई जाएगी। जबकि 25 जून को लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान होगा

नेताओं की जिम्मेदारी तय

इन सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए अलग-अलग संभागों और जिलों में मंत्रियों, विधायकों, सांसदों की जिम्मेदारी तय की गई है। मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर बीजेपी संकल्प से सिद्धि तक के रूप में मनाने का फैसला किया है। इस अभियान के माध्यम से भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को सक्रिय करेगी और जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करेगी। ये भी पढ़ें- ग्वालियर : कांग्रेस नेता के मकान में लगी भीषण आग, 3 गाड़ियां जलकर राख, परिवार में मची अफरा-तफरी
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts