हरदा:नगर पालिका अध्यक्ष से अभद्रता का मामला, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

नगर पालिका परिषद की बैठक में महिला अध्यक्ष से कथित अभद्र व्यवहार को लेकर बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को कलेक्टर सिद्धार्थ जैन से मिला। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम से कलेक्टर को अवगत कराया। मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की गई।
नगर पालिका अध्यक्ष से अभद्रता का मामला, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
नगर पालिका अध्यक्ष से अभद्रता का मामला

हरदा। भाजपा ने कलेक्टर को आवेदन सौंपकर नगर पालिका परिषद की बैठक में हुए घटनाक्रम की जांच कराने की मांग की। आवेदन में कांग्रेस पार्षद अमर रोचलानी पर महिला अध्यक्ष के साथ कथित अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया गया। भाजपा ने दोषी पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

कलेक्टर को सौंपा गया आवेदन

भाजपा मंडल अध्यक्ष नितेश बादर ने बताया कि शुक्रवार को नगर पालिका परिषद की सामान्य सभा की बैठक के दौरान हुए विवाद को लेकर कलेक्टर सिद्धार्थ जैन को आवेदन सौंपा गया। आवेदन में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई। भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी भी कलेक्टर को दी।

CG NEWS: दुर्ग स्कूल ड्रग केस: चॉकलेट बताकर प्रतिबंधित दवा खिलाई, 8 छात्र बीमार, एक ICU में भर्ती।

महिला अध्यक्ष से कथित अभद्र व्यवहार का आरोप

आवेदन में जिक्र किया गया है कि बैठक के दौरान नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने नगर पालिका अध्यक्ष भारती राजू कमेड़िया के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया। साथ ही बैठक के एजेंडे से हटकर ऊंची आवाज में विरोध कर अध्यक्ष पर दबाव बनाने और उन्हें डराने का प्रयास किया गया। भाजपा ने इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन बताया है।

Breaking News

जनप्रतिनिधि को जनहित के मुद्दे उठाने का पूरा अधिकार

भाजपा मंडल अध्यक्ष नितेश बादर ने कहा कि जनप्रतिनिधि को जनहित के मुद्दे उठाने का पूरा अधिकार है। लेकिन मर्यादित भाषा और आचरण बनाए रखना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि महिला अध्यक्ष के साथ कथित अभद्र व्यवहार से महिला जनप्रतिनिधियों में भय का वातावरण बनने की बात भी सामने आई है।

खाली पुलिस चौकी में घुसा शराबी: SHO बनकर कुर्सी संभाली, टोपी पहन फाड़े सरकारी कागज

दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग

भाजपा ने कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर कांग्रेस पार्षद अमर रोचलानी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान जिला महामंत्री बसंत राजपूत, नगर पालिका उपाध्यक्ष अंशुल गोयल, नगर महामंत्री सौरभ तिवारी, एल्डरमैन नवीन असरानी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Edited By : Rohit Sharma

Ritesh Tyagi
By Ritesh Tyagi

Latest Posts