Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे MP का दौरा, कई मेडिकल कॉलेजों का होगा उद्घाटन,गौरीघाट पर महाआरती में भी होंगे शामिल

Follow on Google News
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे MP का दौरा, कई मेडिकल कॉलेजों का होगा उद्घाटन,गौरीघाट पर महाआरती में भी होंगे शामिल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जबलपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा आज (25 अगस्त) मध्य प्रदेश के जबलपुर में दो दिवसीय प्रवास पर आएंगे। इसी दौरान वे प्रदेश के अलग-अलग शहरो में कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उनके साथ मौजूद रहेंगे। 

    कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री यादव 

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस सांस्कृतिक सूचना केंद्र में आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के साथ मिलकर कई निर्णयों और पहल का शुभारंभ करेंगे।

    प्रदेश में जेपी नड्डा का दौरा 

    भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज जबलपुर पहुंचेंगे और कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे सुभाष चंद्र बोस सेंटर में कार्यक्रम में शामिल होंगे, लोहिया पुल पर सुभाष चंद्र बनर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और गौरीघाट में महाआरती में भाग लेंगे। इसके अलावा, वे पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक में भी शामिल होंगे। वहीं कल दोपहर 3:30 बजे वे नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

    स्वास्थ्य सेवाओं का उद्घाटन और कई दस्तावेजो पर होंगे हस्ताक्षर

    मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। कार्यक्रम के दौरान श्योपुर और सिंगरौली में नए मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन किया जाएगा। वहीं, धार, बैतूल, पन्ना और कटनी में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेजों की स्थापना के लिए हस्ताक्षर भी होंगे। इसके अलावा, 8 लाख वरिष्ठ नागरिकों को वय वंदना कार्ड दिए जाएंगे और मातृ-शिशु सुरक्षा को मजबूत करने के लिए योजनाएं शुरू की जाएंगी।

    People's Reporter
    By People's Reporter

    Latest Posts